पटना। बिहार की सियासत के बड़े खिलाड़ी आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के करीबी भोला यादव को सीबीआइ ने आज गिरफ्तार कर लिया है। IRCTC घोटाले से जुड़े मामले में सीबीआई ने ये कार्रवाई की है। भोला यादव राजद के पूर्व विधायक और विधान पार्षद रहे हैं। भोला यादव, लालू यादव के ओएसडी रह चुके हैं।पूरा मामला नौकरी के बदले जमीन और आईआरसीटीसी घोटाले का है। उन्हें चार दिन पहले पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन वह नहीं गए। भोला यादव के पटना और दरभंगा आवास पर आज बुधवार को छापेमारी की गई है। खबर के अनुसार भोला यादव के पटना और दरभंगा आवास पर सीबीआइ ने छापा मारा। बताया है कि पटना में सीबीआइ ने भोला यादव के सीए के आवास पर भी आज बुधवार को छापेमारी की। भोला यादव 2004 से 2009 तक लालू यादव के ओएडी रहे थे।
Read also: Afghanistan Hindus Sikhs: तालिबान सरकार की हिंदुओं और सिखों से देश वापसी की अपील
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी रहे बहादुरपुर के पूर्व विधायक भोला यादव के घर पर सीबीआइ की टीम ने आज बुधवार की सुबह छापेमारी की है। बताया जाता है कि पूर्व विधायक के गंज स्थित घर पर सुबह के छह बजे छापेमारी की। जहां कमरा बंद पाए जाने पर केयर टेकर से चाभी को लेकर पूछताछ हुई। केयर टेकर प्रशांत ने बताया कि पास के एक कार्यकर्ता के पास घर की चाभी है। कुछ क्षण में कार्यकर्ता ललित यादव को बुलाया।ललित ने मकान का चाभी सीबीआई को दे दी। इसके बाद पांच सदस्यीय सबीआई टीम ने बारी-बारी से कमरों की तलाशी ली। लेकिन, वहां कुछ नहीं मिला। लगभग दो घंटे तक चली छापेमारी के बाद सीबीआइ अधिकारी ने दो प्रति में एक कागजात तैयार किया । जिसकी एक कापी भोला यादव के कार्यकर्ता को उपलब्ध कराने के बाद टीम वापस चली गयी। गुप्त रूप से की गई छापेमारी की भनक आस-पास के लोगों को नहीं मिली। लेकिन, टीम के जाने के बाद खबर आग की तरह फैल गई। बताया जाता है कि रेलवे भर्ती घोटाले को लेकर छापेमारी की गई।

