अभी नहीं तो फिर कभी नहीं, कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान के उदयपुर में आयोजित तीन दिन के शिविर में पारित किये गए प्रस्तावों को अमली जामा पहनाने की शुरुआत कर दी है. इस सिलसिले में दिल्ली में आज कांग्रेस महासचिवों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जो प्रियंका गाँधी की अध्यक्षता में हुई. बैठक के बाद पार्टी महासचिव अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दृढ संकल्प के साथ नव संकल्प में लिए गए सभी फैसलों को लागू करेगी।
Also Read : Congress करेगी बुजुर्गों पर ही भरोसा, 65 पार सेवानिवृत्त का प्रस्ताव 2024 तक टला
प्रियंका गाँधी का महासचिवों की बैठक की अध्यक्ष्ता करना यह साबित करता है कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अब बड़ी ज़िम्मेदारी निभाने के लिए कहा गया है. कांग्रेस को मालूम है कि अब और ढिलाई पार्टी के लिए बहुत नुक्सान देह साबित हो सकती है. बैठक में सबसे ज़्यादा ज़ोर संगठन की मज़बूती को लेकर दिया गया और इसके लिए उन लोगों को चिन्हित करने की बात कही गए जो पांच वर्षों से पदों पर निष्क्रियता के साथ पदों पर जमे हुए हैं. ऐसे लोगों को हटाकर उनकी जगह युवा और ऊर्जावान लोगों को मौका दिया जायेगा और उनके कामों की समीक्षा भी की जायेगी।
बैठक में तय हुआ कि पार्टी ने 50 below 50 का जो फार्मूला तय किया है उसपर पूरी तरह से अमल किया जाय और जल्द से जल्द युवाओं को उनकी दक्षता के मुताबिक ज़िम्मेदारियाँ सौंपी जांय।इस फॉर्मूले के तहत सभी वर्ग, धर्म और सम्प्रदायों के लोगों को समाहित किया जाएगा जिसमें महिलाओं को उनके कोटे के हिसाब से जगह मिलेगी। आज की बैठक में मीडिया विभाग को भी मज़बूत बनाने की बात हुई क्योंकि आज के चुनावी अभियानों में मीडिया टीम का बहुत महत्वपूर्ण रोल होता है. इंटरनल पब्लिक इनसाइट डिपार्टमेंट को भी व्यवस्थित करने पर भी चर्चा की गयी.
Also Read : Gyanvapi Masjid Case : ज्ञानवापी मामले में जानिए क्या कहता है कांग्रेस के जमाने का बना उपासना कानून 1991

