UP News: पुलिस के लिये सिरदर्द बना शातिर मुठभेड़ में घायल, कई थानो की पुलिस कर रही थी तलाश

उत्तर प्रदेशUP News: पुलिस के लिये सिरदर्द बना शातिर मुठभेड़ में घायल, कई...

Date:

नोएडा। जिले की कोतवाली फेज-3 पुलिस को कुछ समय एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब पुलिस के लिए जब सिरदर्द बन चुके शातिर लुटेरे को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में पकड़ने में कामयाब रही। आरोपी की पहचान गाजियाबाद निवासी आकाश के रूप में हुई है, उस पर नोएडा एनसीआर में लूट की 14 से ज्यादा वारदातें करने का मुकदमा दर्ज है। कई जिलों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, घायल बदमाश को इलाज के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, बिना नम्बर की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

Also read: एसओजी से हुई मुठभेड़ में 22 लाख की लूट का आरोपी 50 हजारी बदमाश घायल

पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद घायल आकाश को इलाज के लिये अस्पताल ले जा रही पुलिस ने उसे गढी गोल चक्कर के पास एफएनजी की तरफ पार्क से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। एडिशनल डीसीपी नोएडा सेंट्रल इलामारनजी. ने बताया कि सोमवार रात 2.30 बजे कोतवाली प्रभारी विवेक त्रिवेदी की अगुवाई में फेस तीन कोतवाली पुलिस की टीमें गढ़ी चौखंडी गोलचक्कर के पास गश्त कर रही थी। इस बीच एफएनजी रोड पर एक संदिग्ध युवक बाइक से गुजरा। संदिग्ध लगने पर पुलिस की टीम ने युवक को रोका तो उसने पुलिस की टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली आकाश के पैर में लगी। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है और अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

एडीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि विगत कई माह से आकाश कोतवाली फेज-3 क्षेत्र में मोबाइल और सोने की चेन लूट वारदात को अंजाम दे रहा था। कोतवाली पुलिस की टीमों ने आकाश की गिरफ्तारी को लेकर कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। पूछताछ में घायल बदमाश ने बताया कि वह अकेले लूट करता था। अब तक 50 से अधिक लूट को अंजाम देने की बात उसने कही है। आकाश के निशाने पर सुबह की सैर पर निकले लोग होते थे। जिनके मोबाइल और सोने की चेन छीन फरार हो जाता था।

Also read: मुठभेड़ में दो घायल बदमाशों समेत तीन गिरफ्तार, स्टोर मैनजर से हुई लूट में पुलिस को थी तलाश

लूट की घटना को अंजाम देते समय एक तमंचा अपने पास रखता था। जब लोग लूट का विरोध करते थे, तो वह उन्हें डराकर फरार हो जाता था। एडीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि फेस दो और फेस तीन सहित गाजियाबाद के अलग-अलग कोतवाली में आकाश के खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज हैं। अन्य जिलों की पुलिस से घायल बदमाश का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related