मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद ड्रग मामला सामने आया है। ड्रग्स मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में कैद रिया ने एनसीबी की पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। इस दौरान रिया ने कहा कि सुशांत उनसे मिलने से पहले ड्रग्स लिया करते थे। सुशांत कॉन्सिपिरेसी थ्योरी में यकीन करते थे। वे कभी अपने आसपास ड्रग्स नहीं रखते थे। इसके साथ ही रिया ने कहा कि उनकी लाइफ में सुशांत के आने से पहले वे खुद ड्रग्स लेती थीं। लेकिन बाद में इसके दुष्प्रभावों को देखते हुए उन्होंने इससे दूरी बना ली थी।
रिया ने यह बात कबूल है कि वो ड्रग्स पहले से ड्रग्स ले रही थीं। एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती समेत कुछ लोगों की गिरफ्तारी की है, वहीं सीबीआई भी सिद्धार्थ पिठानी से लगातार पूछताछ करने में जुटी हुई है। वहीं, खबरों की मानें तो सिद्धार्थ पिठानी ने इस बात पर पक्की मुहर लगा दी है कि रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु से एक हफ्ता पहले उनका लैपटॉप, हार्ड डिस्क और बैंक डीटेल्स के साथ घर छोड़कर चली गई थीं। रिया चक्रवर्ती ने 8 जून के दिन अचानक से सुशांत का घर छोड़ दिया था। इससे पहले दोनों लिव-इन-रिलेशन में रह रहे थे।

