अब कार्ड स्वैप किए बिना पेमेंट, Google Pay यूजर्स को मिली टोकनाइजेशन की सुविधा

बिज़नेसअब कार्ड स्वैप किए बिना पेमेंट, Google Pay यूजर्स को मिली टोकनाइजेशन...

Date:


अब कार्ड स्वैप किए बिना पेमेंट, Google Pay यूजर्स को मिली टोकनाइजेशन की सुविधा

गूगल पे (Google Pay) ने सोमवार को अपने प्लेटफॉर्म पर टोकनाइजेशन को लागू करने की घोषणा की. टोकनाइजेशन के जरिए गूगल पे एंड्रायड यूजर्स को पेमेंट के लिए अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स को फिजिकली शेयर नहीं करना होगा. कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर अटैच्ड सुरक्षित डिजिटल टोकन के जरिए पेमेंट किया जा सकेगा. बयान में कहा गया कि यह फीचर नीयरफील्ड कम्युनिकेशंस (NFC)-इनेबल्ड PoS टर्मिनल्स और ऑनलाइन मर्चेंट्स पर ‘टैप टू पे’ फीचर के इस्तेमाल की सुविधा भी देगा.

कंपनी ने कहा कि वीजा और बैंकिंग भागीदारों के साथ यह सुविधा अब एक्सिस और एसबीआई कार्ड के सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है. कोटक और अन्य बैंकों के साथ यह सुविधा बहुत जल्द शुरू होने की उम्मीद है. बयान में कहा गया कि टोकन भुगतान के साथ, गूगल पे उपभोक्ताओं को एनएफसी सक्षम एंड्रायड डिवाइस या फोन का इस्तेमाल करके सुरक्षित भुगतान करने में मदद मिलेगी.

स्मार्टफोन पर टैप एंड पे फीचर को इनेबल करने के लिए यूजर्स को अपनी कार्ड डिटेल्स डालकर वन टाइम सेटअप करना होगा. यूजर्स को गूगल पे ऐप पर कार्ड एड करने के​ लिए बैंक की ओर से ओटीपी आएगा. रजिस्ट्रेशन के बाद फीचर को एनएफसी इनेबल्ड टर्मिनल्स पर पेमेंट करने ​के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...