#MeToo आरोपों पर कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं अनुराग कश्यप

बॉलीवुड#MeToo आरोपों पर कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं अनुराग कश्यप

Date:


#MeToo आरोपों पर कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं अनुराग कश्यप

एक्ट्रेस पायल घोष ने फिल्म निर्माता और डायरेक्टर अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन शौषण के आरोप लगाए। इसके बाद बॉलीवुड की गलियों में फिर से #MeToo कैंपेन की पुरानी यादें ताजा हो गईं। इन आरोपों को लेकर अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपना पक्ष रखा।

अब अनुराग ने वकील के माध्यम से पूरे मामले पर अपना बयान जारी किया है। इसे अनुराग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया। बयान में अनुराग की वकील प्रियंका खिमानी ने कहा, ‘मेरे क्लाइंट अनुराग कश्यप हाल ही में खुद पर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों से आहत हैं। ये आरोप निराधार, दुर्भावनापूर्ण और बेईमानी भरे हैं। यह काफी दुखद है कि मीटू जैसे महत्वपूर्ण आंदोलन को हथियार बनाकर उसे किसी का चरित्र हनन करने के काम में लिया जा रहा है।’

बयान में आगे कहा गया, ‘ऐसे झूठे आरोपों से उन पीड़ितों को आघात लगता है जिन्होंने सच में इसे झेला है। मेरे क्लाइंट को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में समझा दिया गया है और वे इनका पूरी तरह से इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं।’ इस मामले में कई नामी सितारों ने अनुराग कश्यप का समर्थन किया है। इनमें तापसी पन्नू, फराह खान, स्वरा भास्कर डायरेक्टर की पूर्व पत्नी जैसे नाम शामिल हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...