Rajya Sabha Election Result: महाराष्ट्र में तीन हरियाणा में एक सीट पर जीती भाजपा, उच्च सदन में रिकॉर्ड महिला सदस्य

नेशनलRajya Sabha Election Result: महाराष्ट्र में तीन हरियाणा में एक सीट पर...

Date:

नई दिल्ली। चार राज्यों की राज्यसभा की 16 सीटों पर शुक्रवार सुबह शुरू हुआ मतदान का परिणाम आखिरकार आज शनिवार तड़के सामने आ गया। इनमें महाराष्ट्र की छह सीटों में तीन भाजपा ने और शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने  एक-एक सीट पर जीत हासिल की है। वहीं हरियाणा की दो सीट में एक पर भाजपा ने जीत दर्ज की। इससे पहले राज्यसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को दिनभर चली गहमागहमी के बाद शाम के समय महाराष्ट्र और हरियाणा में मतगणना रोक दी गई थी। महाराष्ट्र में चुनाव का परिणाम सामने आने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने हमारा एक वोट अमान्य किया है। शिवसेना ने दो वोट को लेकर आपत्ति जताई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। आयोग पर भाजपा का पक्ष लिए जाने के आरोप लगाए हैं। वहीं राजस्थान में कांग्रेस तीन और कर्नाटक में भाजपा को तीन सीटें मिली हैं। 

Also read: कांग्रेस ने राजस्थान का रण जीता, तीनों उम्मीदवार कामयाब

राज्यसभा चुनाव में राजस्थान से कांग्रेस के तीन प्रत्याशी प्रमोद तिवारी, रणदीप सुरजेवाला और मुकुल वासनिक चुनाव जीते । जबकि भाजपा पूर्व मंत्री घनश्याम तिवारी भी  उच्च सदन पहुंच गए। राजस्थान से भाजपा ने निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा को समर्थन दिया जो हार गए। कर्नाटक में जनता दल सेकुलर को बड़ा झटका लगा। उसे कोई सीट नहीं मिली। भाजपा को तीन, कांग्रेस को जयराम रमेश को मात्र एक सीट मिली। उधर, महाराष्ट्र व हरियाणा में आधी रात के बाद वोटों की गिनती शुरू हुई।

सीएम अशोक गहलोत ने नतीजे के बाद अपने ट्वीट में कहा, कांग्रेस के तीनों प्रत्याशी की जीत लोकतंत्र की जीत है। राजस्थान और कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस के 4-4 प्रत्याशी राज्यसभा पहुंचें। कर्नाटक में एचडी देवगौड़ा की जेडीएस चुनाव हार गई। भाजपा की निर्मला सीतारमण, जग्गेश और सीटी रवि चुनाव जीतकर राज्यसभा पहुंचे। यहां कांग्रेस के मंजूर अली खान हार गए। उच्च सदन राज्यसभा में महिला सदस्यों की संख्या 32 पहुंच गई। जो कि संख्या रिकॉर्ड है। इससे पहले 2014 में 31 महिला सदस्य चुनाव जीती थीं। इस बार 2022 में निर्मला सीतारमण सहित 10 महिलाएं चुनाव जीती हैं। 

Also read: कांग्रेस पार्टी में शुरू हुआ जबरिया रिटायरमेंट, एक झटके में यूपीसीसी के पांच कर्मचारी बाहर

राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र में छह और हरियाणा की दो सीटों के लिए मतदान खत्म होने के बाद गत शुक्रवार को भाजपा के विरोध के बाद मतगणना रोकनी पड़ी। जो देर रात बाद शुरू हुई। भाजपा ने महाराष्ट्र में एमवीए के तीन विधायकों सुहास कांदे, यशोमति ठाकुर और जितेंद्र अव्हाड पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उनके मत खारिज करने की अपील की। यहां 288 में से सिर्फ 285 सदस्य ही वोट डाल सके। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...