Uttarakhand Political News: राज्यसभा की दौड़ में भाजपा के कई दिग्गज, दांव पर लगा राजनैतिक भविष्य

पॉलिटिक्सUttarakhand Political News: राज्यसभा की दौड़ में भाजपा के कई दिग्गज, दांव...

Date:

देहरादून। केद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा राज्यसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। राज्यसभा चुनाव के लिए तारीख का ऐलान होने के बाद अब नाम की दौड़ में कई भाजपा दिग्गज शामिल हो गए हैं। उत्तराखंड के कई दिग्गज भाजपा नेताओं का राजनैतिक भविष्य दांव पर लगा है। राज्ससभा की इस दौड़ में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अलावा तीन और भी शामिल हैं। सूत्रों की माने तो भाजपा पैनल से बाहर का प्रत्याशी भी घोषित कर सकती है।

उत्तराखंड सहित कई राज्यों में राज्यसभा चुनाव की तारीख 10 जून तय की गई है। उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा का कार्यकाल आगामी चार जुलाई को खत्म हो रहा है। ऐसे में भाजपा ने राज्यसभा के लिए दावेदार की तलाश शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर भाजपा के संभावित दावेदार सक्रिय हो गए हैं। प्रदेश भाजपा नेतृत्व राज्यसभा सदस्य के लिए छह नेताओं के नाम शीर्ष को भेजगा। इनमें नाम महिलाओं के होंगे। इस समय उत्तराखंड से जो सबसे अधिक प्रबल दावेदार हैं। उनमें पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और त्रिवेंद्र सिंह रावत शामिल हैं। वहीं महिलाओं में राष्ट्रीय महिला मोर्चा महामंत्री दीप्ति रावत के नाम संभावित में हैं।

Also read: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सात प्रस्ताव पर मुहर

वहीं चर्चा ये भी है कि मुख्यमंत्री सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए चंपावत सीट का त्याग करने वाले पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को भी पार्टी राज्यसभा भेज सकती है। वर्ष 2016 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को भाजपा ने अभी तक कोई पद नहीं दिया है। हालांकि भाजपा ने विजय बहुगुणा के बेटे और सितारगंज विधानसभा से विधायक सौरभ बहुगुणा को कैबिनेट मंत्री बनाकर इसका इनाम दिया है। भाजपा परिवारवाद के आरोप से बचने के लिए बहुगुणा का नाम काट सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related