मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक रैली को संबोधित कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि अगर भाजपा केंद्र की सत्ता में लौटी तो वह आदिवासियों, गरीबों, ओबीसी और दलितों को अधिकार देने वाले ‘‘संविधान को “फाड़ कर फेंक देगी। राहुल ने संविधान की एक प्रति हाथ में लेते हुए कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है, बल्कि दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है। इस संविधान ने गरीबों, दलितों, आदिवासियों, ओबीसी को मनरेगा, भूमि अधिकार, आरक्षण और अन्य अधिकार दिए हैं.
राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री, अमित शाह और उनके सांसदों ने कहा है कि सत्ता में आने पर वो संविधान को फाड़ कर फेंक देंगे। राहुल गाँधी ने कहा कि भाजपा चाहती है कि इस किताब (संविधान) को फेंक दिया जाए. राहुल गाँधी ने सवाल किया कि अगर मोदी सरकार आरक्षण के खिलाफ नहीं है तो वह रेलवे और पब्लिक सेक्टर का निजीकरण क्यों कर रही है।
राहुल गाँधी सत्ता में आने पर कांग्रेस पार्टी अपनी महालक्ष्मी योजना के जरिए करोड़ों महिलाओं को “लखपति” बनाएगी। महालक्ष्मी योजना के तहत सरकार महिलाओं के खातों में हर महीने 8,500 रुपये प्रति माह खटाखट खटाखट भेजेगी। राहुल गाँधी ने कहा अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22-25 उद्योगपतियों को अरबपति बना सकते हैं तो कांग्रेस पार्टी करोड़ों महिलाओं को लखपति बनाएगी।
वहीँ आज कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की जिसमें वरिष्ठ नेता आनन्द शर्मा को हिमाचल प्रदेश की काँगड़ा सीट से और अभिनेता राजबब्बर को हरियाणा की गुरुग्राम सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है.

