सपा में शामिल हो रहे हैं भाजपा सांसद वरुण गांधी

उत्तराखंडसपा में शामिल हो रहे हैं भाजपा सांसद वरुण गांधी

Date:


सपा में शामिल हो रहे हैं भाजपा सांसद वरुण गांधी

  • काफी समय से पार्टी की नीतियों के खिलाफ उठा रहे हैं आवाज

न्यूज डेस्क

किसानों और नौजवानों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी ही पार्टी की नीतियों के खिलाफ लगातार आवाज बुलंद करते आ रहे भाजपा सांसद वरुण गांधी के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की चर्चाएं चल रही हैं। गौरतलब है कि किसान आंदोलन के दौरान वरुण गांधी केंद्र सरकार पर लगातार ट्विटर पर हमला बोल रहे थे। वही योगी सरकार की नीतियों को लेकर भी कई बार वरुण गांधी सवाल उठा चुके हैं। सूत्रों के अनुसार वरुण गांधी की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से वार्ता हो चुकी हैं और जल्द ही वरुण गांधी सपा में शामिल हो सकते हैं।

Read also: वरुण गांधी ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर उठाया सवाल

चर्चाएं हैं कि किसान आंदोलन का हल निकल जाने के बाद वरुण गांधी समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने तीनों कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था और इस मुद्दे के सहारे सपा यूपी में राजनीतिक संजीवनी भी हासिल कर चुकी है। वरुण का सपा की ओर झुकाव मुख्यतः किसानों से जुडें मुद्दों को ही माना जा रहा है। सूत्रों की माने तो इस संबंध में वरुण गांधी की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से लगातार वार्ता चल रही है और बातचीत का सिलसिला कभी भी वरुण गांधी के सपा में शामिल होने तक पहुंच सकता है।

बताते चलें की भाजपा के टिकट पर सांसद होने के बावजूद केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर लगातार सवाल उठा रहे वरुण गांधी से भाजपा नेतृत्व भी संतुष्ट नहीं था। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भाजपा सांसद वरुण गांधी और उनकी माता मेनका गांधी को शामिल ना किए जाने का बड़ा कारण पार्टी नेतृत्व की वरुण गांधी से नाराजगी बताया जा रहा है। वही वरुण गांधी इन सब बातों से बेपरवाह होकर लगातार सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहे हैं।

बात चाहे किसान आंदोलन की हो या किसानों को खाद न मिलना, गन्ना भुगतान ना होने की या फिर बाढ़ की विभीषिका झेल रहे किसानों का मुद्दा हो या नौजवान अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज इन सभी मुद्दों को लेकर वरुण गांधी भाजपा की केंद्र और यूपी सरकार पर लगातार हमला बोलते रहे हैं। ऐसे में पार्टी में उनकी स्थिति कोई बात अच्छी नहीं है। इन सब बातों को देखते हुए वरुण गांधी के सपा में शामिल होने की संभावनाओं को नकारा नहीं जा सकता। सूत्रों का दावा है कि यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ही और संभवत इसी साल वरुण गांधी समाजवादी पार्टी में शामिल होने का ऐलान कर सकते हैं।

Red also: छोटे दुकानदारों का समर्थन करें: वरुण गांधी

हालांकि इस संबंध में वरुण गांधी ने अभी कोई बयान नहीं दिया है मगर इन चर्चाओं को लेकर उन्होंने किसी प्रकार का खंडन भी नहीं किया है। देखना होगा की अपनी ही सरकार पर हमलावर भाजपा सांसद वरुण गांधी अपने तीखे तेवरों के साथ भाजपा में बने रहते हैं या उनके सपा में जाने की चर्चाएं सच साबित होती हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...