हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स, कहा, चक दे फट्टे इंडिया, चक दे फट्टे…

एंटरटेनमेंटहरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स, कहा, चक दे फट्टे इंडिया, चक दे...

Date:


हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स, कहा, चक दे फट्टे इंडिया, चक दे फट्टे…

  • 21 साल के बाद भारतीय सुंदरी को मिला मिस यूनिवर्स का खिताब

नई दिल्ली। 21 साल के बाद भारतीय सौंदर्य को विश्व स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ और चंडीगढ़ की रहने वाली हरनाज संधू मिस यूनिवर्स बन गई हैं। यह खिताब जीतने के बाद हरनाज संधू ने कहा, चक दे फट्टे इंडिया, चक दे फट्टे।

Read also: मिस यूनिवर्स: भारत की एडलिन कैस्टेलिनो थर्ड रनरअप रहीं

सुष्मिता सेन के बाद वर्ष 2000 में लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर भारतीय सौंदर्य की चमक विश्व में बिखेरी थी। इसके बाद लंबे अंतराल तक यह खिताब भारत से दूर रहा। 12 दिसंबर को इजराइल में हुए 70वें मिस यूनिवर्स पेजेंट में चंडीगढ़ की भारतीय प्रतिभागी हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स 79 देशों की सुंदरियों को पछाड़ते हुए मिस यूनिवर्स के ताज पर कब्जा किया। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता मेें द्वितीय स्थान मिस पराग्वे नाडिया फेरेरा और सेकंड रनर अप मिस साउथ अफ्रीका लालेना मस्वाने मनी ने हासिल किया।

प्रतियोगिता के दौरान जब जजों ने टाॅप तीन प्रतियोगियों से पूछा कि आप आप दवाब का सामना कर रहीं महिलाओं को क्या सलाह देंगी? इस सवाल का बखूबी जवाब देेते हुए हरनाज संधू ने जवाब दिया, आपको यह मानना होगा कि आप अद्वितीय हैं यही बात आपको खूबसूरत बनाती है। संधू ने महिलाओं को लेकर कहा कि बाहर आएं, अपने लिए बोलना सीखें क्योंकि आप ही अपने जीवन के नेता हैं। इस जबाव ने जजों को प्रभावित करने में सफलता पाई और मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब भारतीय सुंदरी हरनाज संधू के नाम हो गया।

Read also: पंजाबी यूनिवर्सिटी की पहली महिला कुलपति को किया गया सम्मानित

कामयाब माॅडल होने के साथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं हरजाज संधू

बताते चलें कि चंडीगढ़ की रहने वाली हरनाज संधू पेशे से माॅडल हैं और उन्होंने हाल में ही मिस दिवा मिस यूनिवर्स इंडिया 2021 का खिताब जीता था। इसके बाद से मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब हासिल करने के लिए हरनाज संधू ने कड़ी मेहनत शुरू कर दी थी। जिसका नतीजा विश्व स्तर पर भारतीय सौंदर्य को पहचान दिला कर हरनाज संधू ने हासिल किया। वर्तमान में मास्टर की पढ़ाई कर रही हरनाम संधू अनेक फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related