भाजपा विधायक की भांजी बोली, मुझे मामा से बचाओ

उत्तर प्रदेशभाजपा विधायक की भांजी बोली, मुझे मामा से बचाओ

Date:


भाजपा विधायक की भांजी बोली, मुझे मामा से बचाओ

शादी से एक दिन पहले घर से भाग कर की थी लव मैरिज
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर लगाई सुरक्षा की गुहार

कौशांबी। शादी से एक दिन पहले घर से फरार होकर प्रेमी के साथ लव मैरिज करने वाली युवती ने अपने मामा विधायक लाल बहादुर और अपने भाई से जान का खतरा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वाॅयरल कर प्रेमी जोड़े ने ऑनर किलिंग का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।

कौशांबी से बीजेपी के विधायक लाल बहादुर की भांजी की शादी 24 मई को होनी थी। कौशांबी के करारी थाना इलाके की लड़की का विवाह एक सरकारी स्कूल टीचर से होना था। लेकिन शादी होने से एक दिन पहले ही वह घर से भाग निकली और अपने प्रेमी से लव मैरिज कर ली। बताया जा रहा है कि लड़की ग्रेजुएट है, जबकि उसका प्रेमी सिर्फ आठवीं कक्षा पास है।

प्रेम विवाह करने के बाद जब पुलिस ने लड़के के घरवालों पर दबाव बनाया, तो प्रेमी-प्रेमिका घर लौट आए। पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिये थाने में बैठा रखा था जहां उन्होंने अपना एक वीडियो बनाकर वाॅयरल कर दिया। वीडियो में लड़की ने बताया कि उसने प्रेमी के साथ कानपुर में 28 मई को शादी की है। उसने अपने मामा यानी विधायक लाल बहादुर और भाई से जान का खतरा बताते हुए पुलिस-प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

वहीं भाजपा विधायक इस मामले से पल्ला झाड़ते नजर आये। उन्होंने इस वीडियो को फर्जी बताते हुए कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। वहीं वीडियो वाॅयरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी प्रेमी युगल की सुरक्षा को लेकर गंभीर हो गये हैं। प्रेमी युगल के विवाह किये जाने के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...