UP News : बाबा के बुलडोजर से आहत भाजपा विधायक ने दी तहसील जलाने की धमकी

उत्तर प्रदेशUP News : बाबा के बुलडोजर से आहत भाजपा विधायक ने दी...

Date:

बलिया। बाबा के बुलडोजर चलने से आहत भाजपा विधायक ने तहसील जलाने की धमकी दे डाली। महिला विधायक की इस धमकी से हड़कंप मच गया। मामला ग्राम समाज की जमीन पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्तीकरण से जुड़ा हुआ है। बलिया में बांसडीह विधानसभा से केतकी सिंह भाजपा की विधायक हैं। उनके क्षेत्र के एक गांव में ग्रामसमाज की जमीन पर कुछ लोगों ने ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। इस संबंध में मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है।

Also Read : National News : मस्जिद में अजान से 15 मिनट पहले बाद भजन पर लगी रोक हटी, लागू होगा सुप्रीम आदेश

कोर्ट ने प्रशासन को ग्राम समाज की जमीन कब्जा मुक्त कराने के आदेश दिए। इसी के साथ ही उस पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के भी आदेश अधिकारियों को दिए। जिसके बाद तहसीलदार पुलिस बल के साथ बाबा का बुलडोजर लेकर अवैध निर्माण ध्वस्त कराने पहुंच गए। मामला जब विधायक केतकी सिंह के पास तक पहुंचा तो उन्होंने तहसीलदार से इसके लिए मना किया। लेकिन तहसीलदान ने एक नहीं सुनी और अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। जिसके बाद नाराज विधायक ने तहसील में आग लगाने की चेतावनी दे डाली।

Also Read : UP News : ढाई लाख के इनामी बद्दो के करीबी की दस करोड़ की दुकान पर चला बाबा का बुलडोजर

विधायक का कहना था कि प्रशासन ने उनका सम्मान नहीं रखा। उन्होंने गुस्से में तमतमाते हुए तहसील जलाने की चेतावनी दी है। भाजपा विधायक की इस चेतावनी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बता दें कि पिछले आठ बार से लगातार विधायक बनते आ रहे सपा के विधायक रहे रामगोविंद चौधरी को निषाद पार्टी-भाजपा गठबंधन से उम्मीदवार केतकी सिंह ने बुरी तरह से हराया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...