सहारनपुर। प्रदेश के बड़े खनन माफियाओं में शुमार हाजी इकबाल बाला पर एसआईटी और ईडी का शिकंजा कस गया है। एसआईटी ने खनन माफिया के करीबी सनी नागपाल और अजय चांदना की जांच शुरू कर दी है। एसआईटी द्वार की गई जांच में पता चला कि हाजी इकबाल ने कई जगहों पर सनी नागपाल के नाम कृषि भूमि खरीदी हुई है। जिसका लेनदेन अजय चांदना के बैंक खातों से हुआ है। इन तीनों की फोन पर हुई बातचीत की काल्स डिटेल एसआईटी को मिली है। जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
Read also: बालू खनन माफिया पर चला हंटर, 2.25 करोड़ जमा करने होंगे
एसएसपी आकाश तोमर अनुसार खनन माफिया इकबाल की जांच जारी है। एसआईटी और ईडी ने भी जांच में मदद मांगी है। एसआईटी खनन माफिया और पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की जांच कर रही है। जांच में पता चला कि खनन माफिया(mining mafia) के राजदार मिशन कंपाउंड मोहल्ला निवासी प्रॉपर्टी डीलर अजय चांदना और सनी नागपाल निवासी जाफरनवाज हैं। इन दोनों के सहयोग से ही इकबाल अपने करोडों रुपयों को ठिकाने लगाता है। एसएसपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि दोनों लोग काफी समय से खनन माफिया के साथ मिलकर काम कर रहे थे। इसकी जानकारी ईडी को भी दी गई है।
जांच में पता चला है कि सनी नागपाल के कई और धंधे हैं जिसमें उसके पास एक कोल्ड स्टोरेज के अलावा मसाले का भी कारोबार हे। इसके अलावा वह प्रॉपर्टी डीलिंग भी करता है। वहीं यह भी पता लगाया जा रहा है कि खनन माफिया किसी धार्मिक या कटटरपंथी संगठन को तो आर्थिक मदद नहीं कर रहा था।

