भाजपा नेताओं ने बढ़ाई मंडी में कंगना की मुश्किलें

एंटरटेनमेंटभाजपा नेताओं ने बढ़ाई मंडी में कंगना की मुश्किलें

Date:

हिन्दी सिनेमा में कामयाबी और नाकामी के सफर के बाद अब राजनीति में कैरियर बनाने के लिए उतरी प्रधानमंत्री मोदी को सबसे बड़ी फैंस में से एक कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी हैं। इन दिनों वो ज़ोरदार भाषण दे रही है, हिमाचली भाषा में वो लोगों से संवाद करती हुई कहती है कि वो लोग उन्हें कोई स्टार न समझें बल्कि अपनी बेटी और बहन समझें। ये बात वो अपने हर चुनावी भाषण में ज़रूर दोहराती हैं। लेकिन मंडी से जो ख़बरें आ रही हैं वो कंगना को परेशान करने वाली हैं। क्योंकि उन्हें परेशानी पार्टी के अंदर से ही मिल रही है.

कंगना ने पिछले दिनों मंडी में एक रोड शो किया और अपनी आदत के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी की जितनी तारीफ कर सकती थीं किया. लेकिन खबर ये है कि कंगना को उम्मीदवार बनाये जाने से हिमाचल के कई असरदार भाजपा नेता जिनमें मंडी से बीजेपी के पूर्व सांसद रहे महेश्वर सिंह के बेटे हितेश्वर सिंह, बीजेपी के पूर्व प्रदेश महासचिव राम सिंह और आनी के पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर काफी नाराज़ नज़र आ रहे हैं। इन्हें मनाने की पार्टी के बड़े नेताओं की तरफ से लगातार कोशिश की जा रही है लेकिन बात बन नहीं पा रही है।

जानकारी के मुताबिक कंगना के मंडी रोड शो के बाद इन नेताओं समेत आठ नेताओं ने एक बैठक भी की. इस बैठक से कंगना रनौत का चैन उड़ा हुआ है। पिछले कुछ सालों से लगातार फ्लॉप फिल्में देने की वजह से उनका सारा बैंक बैलेंस ख़त्म हो चूका है, ये बात कंगना ने एक इंटरव्यू में बताई थी ऐसे में उनका इस चुनाव में सबकुछ दांव पर लगा हुआ है. बैठक में शामिल होने वाले नेता 2022 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी से बग़ावत कर चुके हैं ऐसे में ये पुराने धुरंधर नेता कंगना का मंडी में खेल तो बिगाड़ ही सकते है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...