150 पर सिमट रही है भाजपा, गाज़ियाबाद में राहुल-अखिलेश की संयुक्त की प्रेस वार्ता

उत्तर प्रदेश150 पर सिमट रही है भाजपा, गाज़ियाबाद में राहुल-अखिलेश की संयुक्त की...

Date:

गाजियाबाद में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की. राहुल गाँधी ने जहाँ बताया कि भाजपा इस बार 150 पर सिमटने जा रही है वहीँ अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अब होर्डिंग में अकेले दिखाई दे रहे हैं और चुनाव बाद वो वहां से भी गायब हो जायेंगे. अखिलेश ने कहा बीजेपी लूट और झूठ का नारा बन गयी है. उसकी हर बात, हर वादा झूठा निकला, चुनावी बाँड् ने तो भाजपा का बैंड ही बजा दिया है, इन्होने विकास का जो सपना दिखाया था वो पूरा न हो सका और इनकी नैतिकता का बुलबुला फूट चूका है.

पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ये विचारधारा का चुनाव है. एक तरफ लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने की कोशिश करने वाले हैं, दूसरी तरफ इसे बचाने में लगे इंडिया गठबंधन के लोग हैं. राहुल गाँधी ने बताया कि इस लोकसभा चुनाव में तीन बड़े मुद्दे महंगाई, बेरोजगारी और भागेदारी है. इलेक्टोरल बांड पर राहुल गाँधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कितनी भी सफाई दें लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. पूरा देश जान चुका है कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के चैम्पियन हैं. राहुल गाँधी ने कहा पहले मेरा अनुमान था कि भाजपा 180 जीतेगी लेकिन अब मुझे लगता है कि भाजपा 150 सीटों पर सिमट जाएगी. अमेठी से चुनाव न लड़ने के सवाल पर राहुल गाँधी ने कहा कि हमारी पार्टी में CEC इस बात का निर्णय लेती कि किसे कहाँ से चुनाव लड़ना है, CEC जो भी आदेश देगी वो मैं करूंगा।

प्रधानमंत्री मोदी के एक इंटरव्यू की बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि वो पारदर्शिता लाने के लिए चुनावी बॉन्ड की व्यवस्था लेकर आये, अगर ऐसा है तो सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बांड को असंवैधानिक क्यों करार दिया। दूसरी बात जहाँ तक पारदर्शिता की बात है तो भाजपा को पैसा देने वालों के नाम क्यों छुपाए गए और जिस दिन उन्होंने आपको पैसे दिए उन तारीखों को क्यों छुपाया गया? राहुल ने इलेक्टोरल बांड को दुनिया की सबसे बड़ी जबरन वसूली योजना बताया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related