दुनिया के लिए कौतुहल से कम नहीं है बीजेपी: CM Yogi

न्यूज़दुनिया के लिए कौतुहल से कम नहीं है बीजेपी: CM Yogi

Date:

लखनऊ। पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी अपना 42 वां स्थापना दिवस पूरे धूमधाम के साथ मना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर पूरे देश के कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं के साथ शोभायात्रा निकाली। सीएम योगी ने नमो एप लॉन्च करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी के साथ के साथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे।

Yogesh Patel को भाजपा छोड़ना पड़ा महंगा! चला बुलडोजर

सीएम योगी ने कहा कि देश और दुनिया के लिए भाजपा एक कौतुहल से कम नहीं है। यह एक ऐसी पार्टी है, जिसने इतने कम समय में विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन गया है। उन्होंने कहा कि कार्यताओं को हर समय परीक्षा देने के लिए तैयार रहना होगा। लोकसंकल्प कल्याण पत्र के वायदों को पूरा करने के साथ आगे बढ़ना होगा। सीएम योगी ने कहा दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के साथ हम अपने जीवन की सेवा को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Gorakhnath Temple Attack: गोरखनाथ मंदिर में हमले के आरोपी मुर्तजा का निकाह के तीन महीने बाद इन कारणों से हुआ तलाक

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम योगी बोले अपने मूल्यों एवं आदर्शों के लिए हमारे समर्पण का भाव जिसके जिसके लिए अन्त्योदय की बात पंडित दीनदयाल ने की थी उसे ध्येय को पूरा करने का काम हम कर रहे हैं। उन्होंने कहा जब भारत के लोकतंत्र का गला घोंटने का काम हुआ तो भारतीय जनसंघ ने जनता पार्टी में विलय कर अपनी निष्ठा साबित करने का काम किया गया। उसके बाद जब देश को उसकी फिर जरूरत हुई तो छह अप्रैल 1980 को अटल विहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी ने इस भाजपा की स्थापना की। जो दुनिया के लिए आज आश्चर्य का केन्द्र बना हुआ है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...