Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात में गरजे राहुल, कहा- आदिवासियों के हक़ पर भाजपा ने डाला है डाका

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal: गुजरात में गरजे राहुल, कहा- आदिवासियों के हक़ पर भाजपा...

Date:

Gujarat Chunavi Dangal: कांग्रेस नेता राहुल गाँधी आज दादोह में हुई “आदिवासी सत्याग्रह रैली में प्रधानमंत्री मोदी और गुजरात की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। राहुल गाँधी ने रैली में भारी संख्या में पहुंचे लोगों से कहा कि यह भाजपा सरकार आपकी कुछ नहीं देगी, इससे आपको लेना पड़ेगा क्योंकि यह सरकार गरीबों, दलितों, आदिवासियों और आम जनता की सरकार नहीं बल्कि चंद चुंनिंदा लोगो की सरकार है।

राहुल ने कहा कि जल, जंगल, जमीन आदिवासियों के बुनियादी हक हैं, जिन पर भाजपाई हुकूमत डाका डाल रही है। मगर कांग्रेस ने भी चट्टान बनकर आदिवासियों के हितों की रक्षा का वचन लिया है। कांग्रेस ने ये तय कर लिया है कि आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन के अधिकार के लिए जितनी जोरदार लड़ाई लड़नी पड़े, हम लड़ेंगे।

राज्य की लगभग 15 प्रतिशत आबादी वाले आदिवासी समुदाय को कांग्रेस पार्टी के लिए एकजुट करने पहुंचे राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि 2014 के बाद से देश में दो हिंदुस्तान बनाने की कोशिश चल रही है, एक हिंदुस्तान वह जिसमें दलित, आदिवासी, पिछड़े, आर्थिक रूप से गरीब, आम जन रहते हैं वहीँ दूसरा हिंदुस्तान मोदी जी के चंद अमीर दोस्तों का जिनका धीरे धीरे पूरे देश  पर कब्ज़ा होता जा रहा है।

राहुल ने कहा आज जिधर देखो सिर्फ मोदी जी का ही चेहरा दिखाया जा रहा है, 365 दिन 24 घंटे टीवी पर सिर्फ मोदी जी नज़र आते हैं, देश में मोदी जी के अलावा कोई है ही नहीं, कभी किसी दलित या आदिवासी नेता का चेहरा नहीं दिखाया जाता। आदिवासियों को उनकी अस्मिता की याद दिलाते हुए राहुल ने कहा कि गुजरात के आदिवासी क्षेत्रो का जल, जंगल और ज़मीन आदिवासियों की है मगर उसका फायदा उसे नहीं मिलता, मोदी जी के अमीर दोस्तों को उसका फायदा पहुँचाया जाता है।

Also read: एक ऐसा दलित नेता जिसने अगर थामा कांग्रेस का हाँथ तो विपक्ष के छूट जाएंगे पसीने

राहुल ने कहा कि अब वक्त आ गया है नया गुजरात बनाने का। हम आपकी लड़ाई में आपके साथ खड़े हैं, राहुल गाँधी आपके साथ खड़ा है, कांग्रेस पार्टी आपके पीछे खड़ी है, हमें विशवास है कि गुजरात में कांग्रेस पार्टी की बहुमत से सरकार बनेगी और दलितों, आदिवासियों को इन्साफ मिलेगा जो पिछले 27 सालों से उन्हें नहीं मिला है। 

बता दें कि गुजरात में आदिवासियों के 27 सीटें आरक्षित हैं और लगभग 12-15 अन्य सीटों पर भी आदिवासी समुदाय का काफी प्रभाव है, यहीं वजह है कि इसबार भाजपा और गुजरात में इंट्री मार रही आम आदमी पार्टी की नज़रें भी कांग्रेस के इस परंपरागत वोट बैंक पर हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related