Gujarat chunavi dangal:- गुजरात विधानसभा चुनाव ( Gujarat Vidhansabha election ) जीतने की तैयारी में लगी भारतीय जनता पार्टी ने जनता को लुभाने के लिए अपनी कमर कस ली है और इसमे गुजरात मे 150 सींटो के लक्ष्य को भेदने की पूरी रणनीति तैयार कर ली है। इन सींटो का लक्ष्य लिए भारतीय जनता पार्टी इस बार गुजरात मे कांग्रेस के वोट बैंक को अपने खेमे में करने की कवायद में लग गई है और भाजपा का टारगेट इस बार ओबीसी, दलित और आदिवासी वोटर है।
सूत्रों के हवाले से आई खबर के अनुसार आज बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री बी एल संतोष ने बीजेपी के नेता और आरएसएस के साथ भी मीटिंग की है और कांग्रेस के वोट बैंक पर ढांक डालने की रणनीति तैयार की है। अभी यहां होने वाले विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित नहीं की गई है लेकिन इस मीटिंग के बाद राजनीतिक गलियारों ने यह चर्चा तेजी से हो रही है कि भाजपा जल्द ही चुनाव की तारीख घोषित कर अपना दांव खेलेगी। भाजपा की इन नीतियों से विपक्ष वैसे तो काफी सतर्क है लेकिन यदि भाजपा अपने उद्देश्य में सफल हुई तो आप और कांग्रेस के लिए गुजरात की गलियों के रास्तों में अपनी धमक बनाना कठिन हो जाएगा।
गुजरात मे कहा जाता है कि जितना भी शहर का वोट है उसपर भाजपा का दबदबा कायम है लेकिन गांव का वोट बैंक कांग्रेस के खेमे में है। वह भाजपा की ओर कम रुझान दिखाता है लेकिन यदि इस बार भाजपा ने धड़ाके से गाँव की ओर रुख किया और ग्रामीण जनता को अपने खेमे में किया तो विपक्ष के लिए चुनाव के समय रास्ते और कठिन हो जाएंगे।

