गजब! चुनावी मंच में मतदाताओं के सामने भाजपा नेताओं के निकल रहे आंसू

हिमाचल चुनावगजब! चुनावी मंच में मतदाताओं के सामने भाजपा नेताओं के निकल रहे...

Date:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के चिड़गांव में जनसभा में रोहड़ू से भाजपा प्रत्याशी शशि बाला चुनावी मंच पर मतदाताओं के सामने रो पड़ीं। उन्होंने भाजपा से बागी निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में उतरे नेताओं को कांग्रेस बी टीम बता दिया। उन्होंने कहा कि उन पर भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाए गए हैं। शशि ने कहा कि जिला परिषद से लेकर पंचायत प्रधान तक का चुनाव लड़ा है। लेकिन रोहड़ू में कुछ लोगों ने आरोप लगाने शुरू किए कि ठेकेदारों से पैसे वसूल कर रही है। यह आरोप लगाया कि अधिकारियों के तबादले राजनीतिक प्रभाव में किए हैं। उन्होंने कहा कि आय को लेकर शपथ पत्र दिया है। जांच हो और आरोप बेबुनियाद निकले तो ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी हंसराज चुराह भी जनसभा के दौरान भावुक हुए और रोने लगे। उन्होंने चुनावी भाषा में कहा कि उन्होंने चुराह के लिए चंबा, शिमला से लेकर दिल्ली तक लड़ाई लड़ी है। चुराह की जनता की सेवा में उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी। लेकिन इसके बावजूद कहा जा रहा है कि वह चुनाव नहीं जीत सकेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों की गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। इसका आरोप उन पर लगाया। जबकि घटना के समय वह घर में सो रहे थे। इसी दौरान मंच पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत अन्य नेता मौजूद थे।

नड्डा की जनसभा में महेश्वर सिंह अपनी बात कहते हुए रो पड़े। उन्होंने कहा कि 45 साल की राजनीतिक यात्रा में अब जिंदगी के अंतिम चरण में तीन काम ही बचे हैं। लगवैली की भुभू जोत टनल, बिजली महादेव रोपवे और भुंतर-मणिकर्ण डबल लेन मार्ग निर्माण से ही उन्हें संतुष्टि मिलेगी। मंच पर रोते हुए महेश्वर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन ने हिम्मत बधाई। महेश्वर ने कहा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से जो मांगा, सब मिला है और कोई कमी भी हमने नहीं रखी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...