Lok Sabha Election 2024: BJP को हो सकता है इन राज्यों में नुकसान, बढ़ेगी NDA की टेंशन?

नेशनलLok Sabha Election 2024: BJP को हो सकता है इन राज्यों में...

Date:

Lok Sabha Election 2024: इस बार लोकसभा चुनाव 2024 कई मायनों में भाजपा और उसके गठबंधन दलों के अलावा इंडिया के लिय किसी चुनौती से कम नहीं है। एक सर्वे के मुताबिक भाजपा और एनडीए को 6 राज्यों में 2019 आम चुनाव के मुकाबले 2024 के आम चुनाव में भारी नुकसान होने का अनुमान है। अगले साल लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मंच तैयार है। दो बड़े गठबंधन एनडीए और इंडिया के बीच इस बार लोकसभा चुनाव 2024 के महामुकाबले में कुछ महीने शेष हैं। दोनों गठबंधन अपनी रणनीति बना रहे हैं।

इस बीच एक ताजा सर्वे के आंकड़े चौंकाने वाले है। सर्वे की मानें तो 2024 आम चुनाव में इंडिया और एनडीए अलायंस के बीच केवल दो प्रतिशत से कुछ अधिक के वोट शेयर का अंतर से हार जीत होने का अनुमान है। जबकि देश के 6 राज्यों राजस्थान, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में विपक्षी गठबंधन को लोकसभा चुनाव 2019 के मुकाबले कुछ अधिक लाभ नहीं मिलता दिख रहा है। एनडीए को यहां नुकसान होने का अनुमान जताया है। इस सर्वे का सैंपल साइज एक लाख 10 हजार से ज्यादा का है।

NDA को 29 से 43 सीटों का नुकसान?

इन 6 राज्यों में लोकसभा की 198 सीटें है। जिसको लेकर दोनों अलायंस के बीच मुकाबला होना है। 2019 आम चुनाव में यहां की कुल सीटों में से 163 सीट पर एनडीए जीत हासिल करने में कामयाब रही थी। इस बार के सर्वे के मुताबिक, इन राज्यों में एनडीए को 120 से 134 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान लगाया है। इस लिहाज से देखे तो भाजपा नीत NDA गठबंधन को करीब 29 से 43 सीटों का नुकसान हो सकता है। जबकि इंडिया को कुछ लाभ हो रहा है लेकिन एनडीए के सामने उसकी सीट काफी कम है।

राजस्थान में बढ़त?

सर्वे के अनुसार, विधानसभा चुनावी राज्य राजस्थान में एनडीए को 20 से 22 सीटें, इंडिया गठबंधन को 2 से 3 सीटें मिलने की संभावना है। जबकि वोट शेयर के लिहाज से राजस्थान में एनडीए को 55.20 प्रतिशत, इंडिया को 35.90 प्रतिशत और अन्य को 8.90 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश का अनुमान?

मप्र में लोकसभा की 29 सीट है। मप्र में साल के अंत में विधानसभा चुनाव भी होना है। सर्वे के अनुसार एनडीए को 24 से 26 सीटें, इंडिया अलायंस को 3 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है। वोट शेयर की बात करें तो एनडीए को 52.90 प्रतिशत, इंडिया को 39.90 प्रतिशत और अन्य के खाते में 7.20 प्रतिशत वोट रहने का अनुमान है।

महाराष्ट्र में एनडीए को इतनी सीटों का अनुमान?

महाराष्ट्र में एनडीए को 28 से 32 सीटें मिलने का अनुमान है। विपक्ष की इंडिया अलायंस को 15 से 19 सीटें और अन्य को 1 से 2 सीटों पर जीत का अनुमान है। वोट प्रतिशत के ​लिहाज से देखें तो एनडीए को 46.30 प्रतिशत, इंडिया अलायंस को 41.20 प्रतिशत और अन्य को 12.50 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है।

बिहार की 40 सीटों पर कौन भारी!

बिहार में एनडीए का पुराना साथी जेडीयू इस बार इंडिया गठबंधन के साथ है। सर्वे में एनडीए को 22 से 24 सीटें मिल रही हैं। इंडिया को 16 से 18 सीटें मिलने की संभावना है। वोट शेयर के लिहाज से देखें तो एनडीए को 46.10 प्रतिशत, इंडिया को 44.20 प्रतिशत और अन्य को 9.70 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की संभावना है।

बंगाल और झारखंड के आंकड़े

पश्चिम बंगाल में लोकसभा 2024 में एनडीए को 16 से 18 सीटों पर जीत की संभावना है। वहीं टीएमसी सहित इंडिया गठबंधन को 23 से 27 सीटें मिलने की संभावना है। सर्वे में एनडीए 42.90 प्रतिशत वोट शेयर, इंडिया को 54.90 प्रतिशत और अन्य को 2.20 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। झारखंड में एनडीए को 10 से 12 सीट मिलने की संभावना है। इंडिया को 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं वोट शेयर में एनडीए 52.40 प्रतिशत, इंडिया को 43.30 फीसद और अन्य को 4.30 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की संभावना है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related