बिटकॉइन को दुनिया में सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी माना जाता है, इन दिनों उसमें जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। बिटकॉइन ने मंगलवार को नया शखर पार किया है और 69,202 डॉलर के स्तर को छू लिया है. बिटकॉइन का इससे पहले उच्चतम स्तर $68,999 था जिसे बिटकॉइन ने 21 नवंबर 2021 को बनाया था।
बिटकॉइन में इस तेजी की वजह अमेरिका में बड़ी संख्या में निवेशकों का बिटकॉइन ETF में निवेश करना बताया जा रहा है जिसके कारण इसमें उछाल देखी जा रही है. अमेरिकी निवेशकों के बिटकॉइन के प्रति बढ़ते रुझान का कारण कम ब्याज दरों का डर भी माना जा रहा है।
क्रिप्टो प्लेटफॉर्म Anchorage Digital के सीईओ और सह-संस्थापक Nathan McCauley ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी का नई सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंचना एक शानदार संकेत है। ETF के आने के बाद क्रिप्टो में जो संस्थान निवेश नहीं कर रहे थे अब खुलकर निवेश कर रहे हैं.
पिछले एक महीनेकी बात करें तो बिटकॉइन ने 55 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है. फरवरी में बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी ने 44 प्रतिशत से ज्यादा का मुनाफा दिया है. एक डेटा के मुताबिक, 1 मार्च तक 10 स्पॉट US crypto fund में निवेश 2.17 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। इसका आधा हिस्सा BlackRock’s iShares Bitcoin Trust में आ रहा है।

