Meerut Murder: दिन निकलते ही दंपती को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेशMeerut Murder: दिन निकलते ही दंपती को बाइक सवार बदमाशों ने मारी...

Date:

Meerut Murder News: मेरठ में बाइक सवार बदमाशों ने दिन निकलते ही दंपती पर गोलियां बरसा दी। गोली लगने से पति की मौके पर मौत हो गई। जबकि पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिन निकलते ही मेरठ में दंपती पर गोली मारने की घटना से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

गन्ना कोल्हू बनाने वाले कारोबारी 70 वर्षीय धन प्रकाश जैन अपने परिवार के साथ शारदा रोड पर रहते हैं। आज सुबह उनकी पुत्रवधू और बेटा घूमने निकले थे। वहीं घर पर धन प्रकाश जैन अपनी पत्नी अंजू जैन के साथ थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने धन प्रकाश जैन और अंजू पर गोलियां चला दी। जिससे धन प्रकाश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि पत्नी अंजू गंभीर रूप से घायल हो गई।

मेरठ में दिन निकलते ही इस घटना से हड़कंप मच गया। गोलियों की आवाज से इलाका दहल गया। जब तक लोग मौके पर पहुंचते हमलाकर घटना केा अंजाम देकर जा चुके थे। लोगों ने अंजू जैन को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं धन प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर आईजी और एसएसपी भी पहुंचे। पुलिस परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ले रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...