Bihar Paper Leak: परीक्षा केंद्र मजिस्ट्रेट को लिया गया हिरासत में, तेजी से बढ़ रही कार्यवाही

एजुकेशनBihar Paper Leak: परीक्षा केंद्र मजिस्ट्रेट को लिया गया हिरासत में, तेजी...

Date:

बिहार लोक सेवा आयोग की 67 वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा इस बार लीक हो गयी थी, जिसमें अब कार्यवाही होना शुरू हो गयी है। इसी कार्यवाही के तहत आर्थिक अपराध यूनिट ने परीक्षा केंद्र मजिस्ट्रेट को गिरफ्तार कर लिया है, जहाँ उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार आगे की जाँच बढ़ाने के लिये उन्हें पटना ले गये हैं, बता दें उन्हें पटना के वीर कुँवर सिंह कॉलेज में परीक्षा केंद्र मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी, जिसमें अनियमितता पायी गयी है।

वहीं इसी परीक्षा केंद्र से सबसे ज्यादा धांधली की खबर सामने आयी थी, माना जा रहा है कि पेपर यहीं से लीक हुआ है। वहीं आपको बता दें कि बीते 8 मई को BPSC की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित थी, वहीं इसके पहले ही यह खबर सामने आयी कि आरा के वीर कुंवर सिंह परीक्षा केंद्र से पर्चा आउट हो गया है।

इस खबर के फैलते ही उम्मीदवारों ने इस मामले को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया, साथ ही आरोप लगाते हुये कहा कि परीक्षा केंद्र से पर्चा पहले ही अपने चहेतों के पास पहुँच गया है। इसके साथ यह भी बतलाया गया कि कुछ परीक्षार्थियों को पहले ही प्रवेश दे दिया गया था, वहीं इन सब के पास मोबाइल भी मौजूद थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related