सत्यपाल मलिक का बड़ा आरोप, घमंड में पीएम ने कहा, 500 किसान मेरे लिये मरे हैं क्या?

फीचर्डसत्यपाल मलिक का बड़ा आरोप, घमंड में पीएम ने कहा, 500 किसान...

Date:


सत्यपाल मलिक का बड़ा आरोप, घमंड में पीएम ने कहा, 500 किसान मेरे लिये मरे हैं क्या?

  • गर्वनर ने कहा, फिर शुरू हो सकता है किसान आंदोलन

हरियाणा। कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर रहे मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने इस बार पीएम मोदी पर सीधे आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात पर जब मैंने कहा कि किसान आंदोलन में 500 लोग मर गए हैं तो उन्होंने कह दिया कि मेरे लिए मरे हैं क्या? सत्यपाल मलिक का दावा है कि गृह मंत्री अमित शाह ने भी यही कहा कि किसान आंदोलन को लेकर प्रधानमंत्री को लोगों ने गलत फीडबैक दिया है।

Read also: नए साल में नई सोच और नए विचारों के साथ करें काम – पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों को दी नसीहत

हरियाणा के दादरी स्थित स्वामी दयाल धाम में पहुंचे मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का कहना है कि किसान आंदोलन जारी रहने के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने गए थे। सत्यपाल मलिक ने प्रधानमंत्री मोदी को उस वक्त बहुत घमंड में बताया। मलिक का कहना है कि जब मैंने पीएम से कहा कि किसान आंदोलन में 500 लोग मर गए हैं तो उन्होंने कहा क्या मेरे लिए मरे है? सत्यपाल मलिक के अनुसार उन्होंने पीएम से कहा कि आपके लिए तो मरे हैं जो आप राजा बने हुए हैं। मलिक का दावा है कि 5 मिनट में ही उनकी पीएम से लड़ाई हो गई जिसके बाद पीएम ने उन्हें गृह मंत्री अमित शाह से मिलने को कहा। अमित शाह ने भी सत्यपाल मलिक को यही कहा की लोगों ने प्रधानमंत्री को गलत फीडबैक दिया है। मलिक के अनुसार शाह ने उन्हें बेफिक्र होने के लिए कहते हुए कहा की किसी न किसी दिन प्रधानमंत्री को यह बात समझ में आ जाएगी।

मोदी सरकार पर तल्ख रवैया अपनाए हुए सत्यपाल मलिक ने कहा की किसान आंदोलन खत्म नहीं बल्कि स्थगित हुआ है। किसानों के साथ नाइंसाफी अत्याचार होने पर यह दोबारा शुरू हो सकता है। उन्होंने सरकार को ईमानदारी दिखाते हुए किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने और एमएसपी पर कानूनी गारंटी देने की अपील की। उन्होंने किसानों को जरूरत पड़ने पर अपना गवर्नर का पद छोड़ने की बात कही।

Read also: वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ पर पीएम मोदी ने जताया दुख, उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से बात कर ली घटना की जानकारी (लीड-1)

अब तक विपक्षी दल पीएम मोदी पर घमंड में आकर किसानों की बात ना सुनने का आरोप लगाते रहे हैं जिन्हें विपक्षी दलों का राजनीतिक प्रहार मानकर बताकर नजरअंदाज किया जाता रहा। लेकिन अब भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे और वर्तमान में मेघालय के राज्यपाल के सम्माननीय पद पर आसीन सत्यपाल मलिक के आरोपों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सत्यपाल मलिक ने ऐसा बयान देकर जहां मोदी सरकार को मुश्किल में डाल दिया है वहीं विपक्षी दलों को पीएम मोदी पर हमला बोलने का एक और मौका दे दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related