हाथरस भगदड़ में मौतों पर भोले बाबा का असंवेदनशील बयान

उत्तर प्रदेशहाथरस भगदड़ में मौतों पर भोले बाबा का असंवेदनशील बयान

Date:

उत्तर प्रदेश के हाथरस में कुछ दिन पहले धार्मिक आयोजन के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गयी थी, ये धार्मिक आयोजन स्वयंभू संत नारायण साकर हरि का था जिन्हें सुनने के लिए भारी संख्या में उनके अनुयायी वहां पर पहुंचे थे और भोले बाबा के चरणों की धूल पाने के चक्कर में एक दूसरे को कुचलने लगे जिसकी वजह से इतनी मौतें हुईं, अब स्वयंभू संत नारायण साकर हरिउर्फ़ भोले बाबा का एक शॉकिंग बयान सामने आया है, उनके बयान से लगता है कि उन्हें इन मौतों पर कोई अफ़सोस नहीं हैं. भोले बाबा ने बुधवार को कहा कि इस संसार में जो भी आया है उसे एक दिन जाना ही है.

भोले बाबा की इतनी असंवेदशील टिप्पणी मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई, उनका ये कहना कि होनी को कौन टाल सकता है, सोशल मीडिया पर बहस चल रही है. नारायण साकर हरि ने अपने ट्रस्ट के समिति सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने उनसे पीड़ितों का समर्थन करने का आग्रह किया है। उन्होंने आगे बताया कि वे फिलहाल चिकित्सकीय सलाह पर अपने पैतृक स्थान पर रह रहे हैं।

इससे पहले स्वयंभू संत नारायण साकर हरि ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया था और अपील की थी कि सरकार और प्रशासन पर भरोसा रखें। उनके वकील ने आश्वासन दिया कि हरि और उनका ट्रस्ट जांच में पूरा सहयोग करेगा और मृतकों के परिवारों का समर्थन करेगा और उनके परिवार के सदस्यों की शिक्षा, स्वास्थ्य और शादियों का खर्च उठाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...