भिंडरावाले के भतीजे खालिस्तानी आतंकी लखबीर की पाकिस्तान में मौत, गुपचुप अंतिम संस्कार

इंटरनेशनलभिंडरावाले के भतीजे खालिस्तानी आतंकी लखबीर की पाकिस्तान में मौत, गुपचुप अंतिम...

Date:

Pakistan news: पाकिस्तान में छिपकर बैठे भिंडरावाले के भतीजे खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह की मौत हो गई है। लखबीर सिंह रोडे 72 साल का था। वह खुद को प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन का प्रमुख बताता था। लखबीर सिंह गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत एक ‘व्यक्तिगत आतंकवादी’ के रूप में भारत में मोस्ट वांटेड था। इसके अलावा पंजाब में होने वाली आतंकी गतिविधियों में भी शामिल रहा था।

लखबीर सिंह रोडे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है। लखबीर सिंह रोडे भारत में प्रतिबंधित आतंकी संगठनों खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (KLF) और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (ISYF) को पाकिस्तान से संचालित कर रहा था।

लखबीर सिंह रोडे की संपत्ति जब्त

इस साल अक्टूबर माह में पंजाब में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मोगा के कोठे गुरुपारा (रोडे) गांव में छापेमारी की थी। इस दौरान लखबीर सिंह रोडे की संपत्ति जब्त कर नोटिस चिपकाया गया था। लखबीर सिंह पर गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत 1967 की धारा 33 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
लखबीर सिंह रोडे पाकिस्तान में छिपकर रह रहा था। उसे ISI का समर्थन प्राप्त था। पंजाब की खुफिया एजेंसियों ने जानकारी दी थी कि रोडे ने पंजाब में आतंक मचाने के लिए कई स्लीपर सैल तैयार कर रखे थे। जिनका प्रयोग रोडे कभी भी कर सकता है। लखबीर सिंह रोडे पर दिल्ली में केस दर्ज था। जिस पर कोर्ट ने उसकी जमीन सील करने के आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेश कार्रवाई करते हुए एनआईए की टीम ने उसकी जमीन को सील करते हुए उस पर सरकारी बोर्ड लगा दिया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...