USA News: USA में Accident में खालिस्तानी आतंकी की मौत, SFJ का Chief था गुरपतवंत

इंटरनेशनलUSA News: USA में Accident में खालिस्तानी आतंकी की मौत, SFJ का...

Date:

SFJ Chief Gurpatwant Singh Pannu Died: अमेरिका में बैठकर भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियां चलाने वाला कुख्यात खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की मौत हो गई है। पन्नू सिख फॉर जस्टिस नामक संगठन चलाता था। कुख्यात खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में कार एक्सीडेंट में मौत हुई। हालांकि आधिकारिक रूप से पन्नू की मौत की पुष्टि अभी नहीं हुई है। लेकिन रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि सिख फॉर जस्टिस (SFJ) चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू की मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक अमरीका के हाईवे 101 पर पन्नू की कार का एक्सीडेंट हुआ है। जिसमें उसकी मौत की जानकारी सामने आई है। पन्नू काफी समय से भारतीय जांच एजेसियों के रडार पर था। पन्नू अमेरिका में रहकर वीडियो जारी करते हुए खालिस्तानी मूवमेंट को भारत में बढ़ावा दे रहा था। सरकारी सार्वजनिक स्थलों पर खालिस्तानी नारा लिखे जाने, झंडा फहराए जाने जैसी साजिशों में आतंकी पन्नू शामिल था।

Khalistanis की मौत के बाद से SJF Chief पन्नू अंडरग्राउंड

बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से खालिस्तानी आतंकियों की मौत के बाद पन्नू अंडरग्राउंड हो गया था। उसकी लोकेशन ट्रेस न हो इसके लिए उसने मोबाइल बंद कर दिया था। पन्नू मूल रूप से अमृतसर के खानकोट का रहने वाला था। पन्नू अमेरिका में बब्बर खालसा इंटरनेशनल के परमजीत सिंह पम्मा, कनाडा के KTF चीफ हरदीप सिंह निज्जर और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के मलकीत सिंह फौजी का बहुत अधिक करीबी था।

खालिस्तानियों को उकसाता था पन्नू

खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू आए दिन वीडियो जारी कर खालिस्तान समर्थकों को उकसाने का काम करता था। भारत खुफिया एजेंसियों को बदनाम कर उन पर दबाव बनाने की कोशिश करता था। हाल में उसने खालिस्तान समर्थकों की हत्या के बाद कनाडा और अमेरिका में भारतीय दूतावास के अफसरों को जिम्मेदार ठहराते हुए वीडियो जारी किया था। यह पन्नू का धमकी भरा आखिरी वीडियो बताया जा रहा था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पन्नू को आतंकवादी घोषित कर रखा था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related