इन तरीको से करे अपने बच्चे की अच्छी परवरिश, दिमाग भी होगा तेज

लाइफस्टाइलइन तरीको से करे अपने बच्चे की अच्छी परवरिश, दिमाग भी होगा...

Date:

बच्चों का मन बहुत जिज्ञासु होता है, वे दिन भर में कई सवाल पूछते रहते हैं। बच्चों के इन सवालों का जवाब देना माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के अन्य सदस्यों के लिए जरूरी है क्योंकि इससे बच्चे का ज्ञान बढ़ता है। आप बच्चे के जिज्ञासु दिमाग से उसकी सोचने की क्षमता को बढ़ा सकते हैं। जी हां, यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बता रहे हैं जिनकी मदद से आप बच्चों की सोचने की क्षमता बढ़ा सकते हैं।

कुछ नया करने का प्रयास करें

आप बच्चे की सोचने की क्षमता को बढ़ाने के लिए उसे कुछ नए कार्य दे सकते हैं जैसे उससे पूछें कि नींबू पानी बनाने के लिए कितने नींबू की आवश्यकता होगी या क्या आपने पानी की बूंदों को पत्तियों पर गिरते हुए देखा हैं, वे छोटे इंद्रधनुष की तरह दिखती हैं, ना?

ऐसे सवाल पूछकर आप अपने बच्चे की सोचने की क्षमता को कुछ हद तक बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। ध्यान रखें कि आपका हर कदम बच्चे के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

प्रश्न पूछें

ऐसा जरूरी नहीं है कि सिर्फ बच्चे ही आपसे सवाल पूछेंगे, बल्कि आप बच्चों से सवाल पूछकर भी उनकी सोचने की क्षमता बढ़ा सकते हैं। यदि आप अपने बच्चे को किसी संग्रहालय में ले जाते हैं, तो घर आएँ और उससे पूछें कि उसने वहाँ क्या देखा। इससे बच्चा याद करके आपको बताएगा कि उसे वहां क्या पसंद आया और इससे आपको भी पता लगेगा की उसको क्या -क्या याद है .

थोड़ा बोर होने दें

जब बच्चे बोर होते हैं तो वे बिना किसी की मदद के खुद ही अपनी पसंद की कोई एक्टिविटी ढूंढ लेते हैं, इसलिए आप भी अपने बच्चे को कुछ समय के लिए बोर होने दें। इससे बच्चे रचनात्मकता होगे और उनकी सोचने की क्षमता भी बढ़ेगी और वह बिना किसी की मदद के खुद ही अपनी पसंद का काम ढूंढ लेगे ।

थोड़ा रचनात्मक बनो

बच्चो के साथ स्वयं को भी किसी रचनात्मक कार्य में शामिल करें। रचनात्मक कार्य या प्रोजेक्ट बच्चों की सोचने की क्षमता को बढ़ाने में काफी मददगार साबित होते हैं। आप अपने बच्चे को कोई क्रिएटिव प्रोजेक्ट दे सकते हैं। आप चाहें तो इसमें उनकी मदद भी कर सकते हैं या फिर आप उन्हें कोई काम भी दे सकते है और उन्हें क्रिएटिव तरीकों से उसे पूरा करने के लिए भी प्रोत्साहित कर सकते हैं।

बाहर की दुनिया

बच्चे बाहरी दुनिया से भी बहुत कुछ सीखते हैं। जब आप कहीं घूमने जाएं तो बच्चे को पहाड़ और नदियां दिखाकर कुछ सवाल पूछ सकते हैं। जैसे ये पहाड़ कितने ऊँचे हैं या नदी कहाँ से बहती है। इससे बच्चे अपनी समझ से उन सवालों के जवाब ढूंढने की कोशिश करने लगते हैं। यह विधि बच्चों की सोचने की क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related