नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह, डॉ. स्वामीनाथन को भारत रत्न

नेशनलनरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह, डॉ. स्वामीनाथन को भारत रत्न

Date:

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की भाजपा सरकार ने आज पूर्व पीएम नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह को मरणोपरांत भारत रत्न देने का एलान करके राजनीतिक तौर पर मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है। इन दोनों पूर्व प्रधानमंत्रियों के अलावा और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भी मरणोपरांत भारत रत्न देने का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी.

प्रधानमंत्री ने चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए कहा कि ये उनकी सरकार का यह सौभाग्य है जो देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है. उन्होंने किसानों के अधिकार और कल्याण के लिए अपनी पूरी ज़िन्दगी को समर्पित कर दिया था. उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की. आपातकाल के विरोध में भी वो डटकर खड़े रहे.

वहीं कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एक प्रतिष्ठित विद्वान और राजनेता के रूप में नरसिम्हा राव ने शानदार तरीके से भारत की सेवा की. उनका दूरदर्शी नेतृत्व भारत को आर्थिक रूप से उन्नत बनाने में सहायक था. भारत को वैश्विक बाजारों के लिए प्रधानमंत्री के रूप में नरसिम्हा राव के कार्यकाल में खोला गया जिससे आर्थिक विकास के एक नए युग को बढ़ावा मिला.

प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन के बारे में प्रधानमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि भारत सरकार कृषि और किसानों के कल्याण में हमारे देश में डॉ. एमएस स्वामीनाथन जी के उल्लेखनीय योगदान के लिए उनको भारत रत्न से सम्मानित कर रही है. भारतीय कृषि को डॉ. स्वामीनाथन के दूरदर्शी नेतृत्व ने न केवल बदल दिया है बल्कि देश की फ़ूड सिक्योरिटी और समृद्धि भी सुनिश्चित की.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related