तेलंगाना के नारायणपेट से शुरू हुई Bharat Jodo Yatra ने आज 50 वे दिन में किया प्रवेश

नेशनलतेलंगाना के नारायणपेट से शुरू हुई Bharat Jodo Yatra ने आज 50...

Date:

नई दिल्ली। तीन दिन के विश्राम के बाद आज गुरुवार को फिर से कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा शुरू हो गई है। आज भारत जोड़ों यात्रा अपने 50वें दिन में प्रवेश कर गई। भारत जोड़ो यात्रा आज गुरुवार को तेलंगाना के नारायणपेट जिले के मकतल से शुरू हुई है। भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेसी सांसद राहुल गांधी फिर से शामिल हुए हैं। बता दें, दीपावली पर्व और मल्लिकार्जुन खरगे की कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ताजपोशी को लेकर भारत जोड़ो यात्रा को तीन दिन के लिए स्थगित कर दिया गया था।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तीन दिन के विराम के बाद आज फिर से शुरू हो गई। आज 50वें दिन की यात्रा तेलंगाना के नारायणपेट जिले के मकतल से शुरू की गई। भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल हुए और इसकी शुरूआत की। इस दौरान उनके साथ काफी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व करने वाले राहुल गांधी तीन दिन पहले दिल्ली पहुंच गए थे। जहां पर राहुल गांधी मल्लिाकर्जुन खरगे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उसके बाद दीपावली पर्व के चलते वो भारत जोड़ों यात्रा नहीं कर पाए थे। अब आज से फिर भारत जोड़ों यात्रा की शुरूआत की जा रही है।

बता दें कि दक्षिण भारत में कांग्रेस की इस यात्रा को भारी समर्थन मिल रहा है। जिससे सत्ता दल भाजपा बुरी तरह से डरी हुई है। भाजपा को डर है कि कहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सफल हुई तो इसका सबसे अधिक नुकसान 2024 के आम चुनाव में उसी को होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related