Besan Face Cleanser: बेसन का क्लींजर है कमाल का, इस तरह करे इस्तेमाल!

लाइफस्टाइलBesan Face Cleanser: बेसन का क्लींजर है कमाल का, इस तरह करे...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Besan Face Cleanser –  चेहरे को साफ करने के लिए अपने कई फेस वॉश का इस्तेमाल किया होगा, लेकिन फेस वॉश में केमिकल होता है। जो आपके चेहरे को नुकसान दे सकता है, इसलिए चेहरे पर बेसन का इस्तेमाल करना चाहिए। ये आपके चेहरे की गंदगी को अच्छे से साफ़ करेगा और त्वचा में चमक लाएगा। 

स्किन ऑयली है तो आप एक बाउल में 1 चम्मच टमाटर का जूस, 1 चम्मच बेसन और 1 चम्मच गुलाब जल डालें और अच्छे से मिक्स कर लें। बस तैयार है आपका ये फेस क्लींजर। अब इसे लगने से पहले चेहरे को साफ पानी से धो लें, फिर चेहरे और गर्दन पर इस पेस्ट को अच्छे से लगा लें। आप हल्के हाथों से चेहरे को मसाज दें, फिर 5-10 मिनट तक रुके और फिर धो लें। 

Read also: Hair Fall After Pregnancy – प्रेग्नेंसी के बाद झड़ते बालों को रोके, इन फूड्स को करे शामिल!

ड्राई स्किन है तो आप एक बाउल में 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दही, और 1 चम्मच शहद को मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट बना लें। बस इसे  अपने चेहरे पर अच्छे से लगा लें। 15 मिनट तक रुके और ठंडे पानी से मुंह धो लें। 

स्किन एक्ने-प्रोन है तो  बेसन से बना क्लींजर काफी फायदेमंद हो सकता है, इसके लिए आप 1 चम्मच बेसन,1/2 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच चंदन का पाउडर और गुलाब जल डालें। इसे अच्छे से मिला लें और अपने चेहरे पर लगा लें। जब यह सूख जाए तब धो लें। 

इसके अलावा, उत्तरप्रदेश की खबरों के लिए हमसे जुड़े रहे – up news in hindi

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related