पूर्वी लद्दाख में पीछे हट रहे हैं चीन और भारत के सैनिक, चीनी रक्षा मंत्रालय का दावा

इंटरनेशनलपूर्वी लद्दाख में पीछे हट रहे हैं चीन और भारत के सैनिक,...

Date:


पूर्वी लद्दाख में पीछे हट रहे हैं चीन और भारत के सैनिक, चीनी रक्षा मंत्रालय का दावा

नई दिल्ली: चीन के रक्षा मंत्रालय के अनुसार पूर्वी लद्दाख में पैंगोल झील के उत्तरी और दक्षिणी छोर पर तैनात भारत और चीन के सैनिक पीछे हटना शुरू हो गए हैं। वहीं, भारत की ओर से अभी तक इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं आई है।

कर्नल वु कियान का बयान
चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वु कियान ने कहा है कि पूर्वी लद्दाख में पैंगोग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों पर तैनात भारत और चीन के सैनिकों ने बुधवार से व्यवस्थित ठंग से पीछे हटना शुरू कर दिया है।

चीनी मीडिया ने साझा की खबर
उनके इस बयान से संबंधित खबर चीन के आधिकारिक मीडिया ने साझा की है। चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कियान ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भारत और चीन के बीच कमांडर स्तर की 9वें दौर की वार्ता में बनी सहमति के अनुरूप दोनों देशों के सशस्त्र बलों की अग्रिम पंक्ति की इकाइयों ने आज 10 फरवरी से पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों से व्यवस्थित तरीके से पीछे हटना शुरू कर दिया। बता दें, भारत-चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में पिछले साल मई से सैन्य गतिरोध चला आ रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...