फाँसी लगाने से पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर सुनाई आपबीती,किन्नरों पर लगाये गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेशफाँसी लगाने से पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर सुनाई आपबीती,किन्नरों पर...

Date:


फाँसी लगाने से पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर सुनाई आपबीती,किन्नरों पर लगाये गंभीर आरोप

मथुरा। जबरदस्ती किन्नर बनाए जाने से व्यथित एक युवक ने तीन किन्नरों पर आरोप लगाते हुए पहले अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर तीनों किन्नरों पर गंभीर आरोप लगाए और उसके बाद फांसी लगाकर सुसाइट कर लिया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतक के शव को पोस्टमार्टम (post mortem) के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल मामला शहर के थाना गोविंद नगर क्षेत्र (Thana Govind Nagar area) के बिरला मंदिर इलाके के रहने वाले एक युवक का है। कृष्णापुरम कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय हरप्रसाद पुत्र चन्द्रकिशोर जोशी ने बुधवार की शाम फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। परिवार में कोहराम मच गया। मरने से पहले युवक ने अपने मोबाइल फोन से एक वीडियो बनाते हुए उसने कहा कि मेरी मौत के जिम्मेदार तीन मुन्ना, उजाला, सोनम किन्नर हैं जो मुझे जबरदस्ती किन्नर बनाना चाहते हैं। इस वीडियो में युवक ने आरोप लगाते हुए कहा कि तीनों मेरा लगातार शोषण कर रहे थे,उन से तंग आकर ही मैं आत्महत्या कर रहा हूं। इन तीनों किन्नरों के खिलाफ जरूर कार्यवाही की जाए। उसने कहा कि यह किन्नर लगातार नए लड़कों को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसा लेते हैं और फिर उसे किन्नर बनने पर मजबूर कर देते हैं। यही नहीं उसके बाद यह लोग किन्नर बनाने के बाद उसे छोड़ देते है। जिससे वह न घर वालों का रह पाता है और ना ही समाज का। सूचना मिलते ही बिरला मंदिर चौकी प्रभारी अमित कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने तीनों किन्नरों के खिलाफ गोविंद नगर पुलिस को तहरीर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी संजय पाण्डे ने बताया कि मृतक के परिजनों ने तीन किन्नरों के खिलाफ रिर्पोट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। वह मामले की जांच कर रहे है। मृत युवक के मोबाइल की भी जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related