एटीएम बंद पड़े,न पीने के लिए पानी है न खाने के लिए खाना,यूक्रेन में फंसे बच्चों के परिजनों का बुरा हाल

उत्तर प्रदेशएटीएम बंद पड़े,न पीने के लिए पानी है न खाने के लिए...

Date:


एटीएम बंद पड़े,न पीने के लिए पानी है न खाने के लिए खाना,यूक्रेन में फंसे बच्चों के परिजनों का बुरा हाल

गाजियाबाद। लोनी इलाके में रहने वाला एक युवक इन दिनों यूक्रेन के अंदर फंसा हुआ है जिसके बाद से पूरा परिवार बुरी तरह से घबराया हुआ है परिवार के सभी लोग सिर्फ और सिर्फ भारत सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि किसी ना किसी तरह से उनके लाडले को यूक्रेन से वापस बुलाया जाए परिवार के मुताबिक युवक एमबीबीएस की पढ़ाई करने यूक्रेन गया था लेकिन अचानक ही वहां पर हालात बिगड़ गए। परिजनों का कहना है कि वहां पर इंटरनेट की सुविधा भी बंद कर दी गई है जिसके कारण अब उनके बेटे से संपर्क भी टूट गया है। फिलहाल वह किस स्थिति में हैं उन्हें कुछ नहीं पता है लेकिन जिस तरह के हालात टेलीविजन पर दिखाए जा रहे हैं वह वाकई खतरनाक है।

Read also- पुतिन ने राज्य के नेताओं के साथ यूक्रेन मुद्दे पर चर्चा की

रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine) के बिगड़ते हालात के बाद इन देशों में रह रहे भारतीय लोगों के परिजन खबराए हुए हैं। ऐसा ही एक परिवार गाजियाबाद के लोनी का भी है। जिनका बेटा यूक्रेन में पढ़ाई के लिए गया हुआ था।गाजियाबाद के लोनी की विकास कुंज कॉलोनी में रहने वाले शिवम ठाकुर यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए गए थे। रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine)के लगातार बिगड़ते हालातों से शिवम यूक्रेन में फंसे हुए हैं जिन्होंने अपने परिवार को वहां के हालातों के बारे में बताया जिसके बाद से परिवार के सभी सदस्य शिवम को लेकर काफी चिंतित हैं। इतना ही नहीं परिवार के अलावा उनके रिश्तेदार और पड़ोस के लोग भी शिवम ठाकुर की सलामती की दुआ कर रहे हैं ।परिवार के लोगों का कहना है। कि वह मोदी सरकार से अपील करते हैं कि शिवम सहित तमाम भारतीय छात्रों को  सकुशल भारत वापस लाया जाए। परिजनों का कहना है कि शिवम ठाकुर से कई दिन पहले उनकी बात हुई थी जिसमें शिवम ठाकुर ने बताया था कि वह अब वापस भारत ही आना चाहता है। लेकिन अब शिवम ठाकुर से लगातार संपर्क किया जा रहा है उससे किसी तरह का कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related