इन जगहों पर पहाड़ों की खूबसूरत बारिश देखने का मजा ही कुछ और है, एक बार जरूर जाएं

ट्रेवलइन जगहों पर पहाड़ों की खूबसूरत बारिश देखने का मजा ही कुछ...

Date:


इन जगहों पर पहाड़ों की खूबसूरत बारिश देखने का मजा ही कुछ और है, एक बार जरूर जाएं

मानसून के मौसम में बारिश देखने का मजा ही कुछ होता है। अगर आपको भी सुहाने मौसम में घूमने का शौक है तो एक बार भारत के इन जगहों की सैर करने जरूर जाएं। इन खूबसूरत जगहों को देखने के लिए बारिश से अच्छा मौसम कुछ नहीं हो सकता है। तो आइए जानते हैं वो कौन- सी जगह है जहां पर आप खूबसूरत बारिश का मजा ले सकते हैं।

मासिनराम, मेघालय

मासिनराम, मेघालय

मेघालय में चेरापूंजी के निकट मासिनराम में सबसे ज्यादा बारिश होती है। अगर बारिश में घूमने का शौक रखते हैं तो एक बार यहां की बारिश देखने जरूर जाएं। बारिश के बीच मासिनराम के नजारों को देखने का अनुभव बहुत ही अद्भुत है।

जीरो, अरुणाचल प्रदेश

Zero Valley

पहाड़ों और चट्टानों के बीच अगर बारिश का मजा लेना है तो जीरो घाटी जरूर जाएं। अरुणाचल प्रदेश में बनी इस घाटी को देखने के बाद आपको अनुभव होगा कि प्रकृति के करीब रहने से मन को कितनी शांति मिलती है। 5600 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस घाटी का नजारा लेने एक बार जरूर जाएं।

माजुली द्वीप, असम

इन जगहों पर पहाड़ों की खूबसूरत बारिश देखने का मजा ही कुछ और है, एक बार जरूर जाएं

बारिश का मजा लेना हो तो असम के माजुली द्वीप पर जरूर जाएं। विश्व के एकमात्र नदी द्वीप पर जाने का अनुभव बहुत ही सुखद है। इस द्वीप पर जाने का एकमात्र साधन फेरी है। इसके निकट का शहर जोरहट है, जहां से माजुली द्वीप जाया जा सकता है। बारिश के मौसम में ये द्वीप पूरा पानी से घिर जाता है। यहां कि संस्कृति अपने आप में अलग है।

शिवासुंदरम, कर्नाटक

शिवासुंदरम, कर्नाटक

मानसून के समय कर्नाटक के छोटे से गांव शिवासुंदरम का नजारा बहुत ही अनमोल होता है। अगर आपको बारिश का मजा लेना हो तो इस जगह का रुख जरूर करें।

देवप्रयाग,उत्तराखंड

इन जगहों पर पहाड़ों की खूबसूरत बारिश देखने का मजा ही कुछ और है, एक बार जरूर जाएं

देवों की भूमि में बारिश का अनोखा अनुभव लेना हो तो इस मौसम में देवप्रयाग जाएं। खूबसूरत घाटियों पर बारिश की बूंदों को  देखने के बाद आप वहां से आना ही नहीं चाहेंगे।  

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...