Happy Diwali 2020: दिवाली पर इन बातों का खास रखें ध्यान, मां का मिलेगा आशीर्वाद

रसोई BytesHappy Diwali 2020: दिवाली पर इन बातों का खास रखें ध्यान, मां...

Date:


Happy Diwali 2020: दिवाली पर इन बातों का खास रखें ध्यान, मां का मिलेगा आशीर्वाद

आज दिवाली का पावन पर्व मनाया जाएगा। दिवाली के पावन दिन महालक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली के दिन घर में महालक्ष्मी विचरती हैं। इस दिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे दिवाली के पावन दिन सुबह से शाम तक किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इन बातों का ध्यान रखने से मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है। 

Happy Diwali 2020: दिवाली पर इन बातों का खास रखें ध्यान, मां का मिलेगा आशीर्वाद

सुबह जल्दी स्नान करें

दिवाली के पावन दिन सुबह जल्दी स्नान कर लेना चाहिए। स्नान करने के बाद साफ धूले वस्त्र पहने। स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें और सभी देवी- देवताओं को स्नान कराएं। 

घर को सजाएं

दिवाली के पावन दिन घर को अच्छे से सजाएं। इस दिन घर में साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी का वास उसी घर में होता है जहां साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस दिन घर में गंदगी न होने दें।

शाम से ही महालक्ष्मी पूजा की तैयारी शुरू करें

दिवाली के पावन दिन शाम के समय से ही महालक्ष्मी पूजा की तैयारी शुरू कर लें। इस दिन मीठे पकवान और कई तरह की चीजें भी बनाई जाती हैं।

सबसे पहले मां को भोग लगाएं

महालक्ष्मी के पावन दिन स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर सबसे पहले मां को भोग लगाएं। महालक्ष्मी पूजा में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी को लड्डू का भोग अवश्य लगाएं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related