लाइफस्टाइल डेस्क। Beard Hygiene Tips – दाढ़ी वाला लुक काफी लड़कियों को पसंद आता है, ऐसे में लड़के इसे कटना पसंद नहीं करते। लेकिन कभी – कभी उन्हें दाढ़ी में होने वाली खुजली से बहुत परेशानी होती है, ऐसे में जरुरी है की आप कुछ बातो का ध्यान रखे। बता दे, दाढ़ी के बालों को एंड्रोजेनिक हेयर कहा जाता है। चलिए फिर बिना देर किए जानते है की कौन सी बातो का आपको ध्यान रखना चाहिए।
Read also: Olive Oil Hair Mask: बालों को खूबसूरत बनाने के लिए इस्तेमाल करे ऑलिव ऑयल का हेयर मास्क!
दाढ़ी में खुजली (Beard Hygiene Tips ) मूंच बढ़ाना, रूखी त्वचा, इनग्रोन हेयर, फॉलिक्यलाइटिस, सेबोरहाइक डर्मटाइटिस के कारण हो जाती है, बस नियमित रूप से नहाने और अपने चेहरे की स्वच्छता से इसे दूर किया जा सकता है। इसके अलावा, आप इन बातो का भी ध्यान दे –
रोज़ाना नहाएं, अगर कभी नहीं नाहा पाए तो दाढ़ी को गुनगुने पानी से रोज़ाना धोएं। इसके अलावा, ज्यादा गर्म पानी से भी नहाएं।
फेस वॉश या बियर्ड वॉश के इस्तेमाल से भी दाढ़ी में खुजली कम होती है।
Read also: होंठों के ऊपर के बालों को हटाएं इन 3 खास घरेलू उपाय से!
बियर्ड कंडिशनर ऐसा इस्तेमाल करे जिसमे जोजोबा ऑयल हो, ये दाढ़ी के बालों को प्रोकृतिक तौर पर ऑयली रखने में मदद करता है।
आप दाढ़ी के लिए नए तेल या फिर कंडिशनर पहली बार इस्तेमाल कर रहे हो तो पैच टेस्ट ज़रूर करें। ऐसा करने से एलर्जी से बच जाएंगे।

