होंठों के ऊपर के बालों को हटाएं इन 3 खास घरेलू उपाय से!

लाइफस्टाइलहोंठों के ऊपर के बालों को हटाएं इन 3 खास घरेलू उपाय...

Date:


होंठों के ऊपर के बालों को हटाएं इन 3 खास घरेलू उपाय से!

लाइफस्टाइल डेस्क | Upper Lip Hair Removal –  चेहरे पर अनचाहे बाल किसी भी महिला को पसंद नहीं होती, खासकर होंठों के ऊपर के बाल | इसको हटाने के लिए महिलाएं महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की मदद लेती है, लेकिन फिर भी बालों अच्छे तरीके से हटा नहीं पाती | इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बातएंगे जिससे बिना दर्द हुए आप आसानी से होंठों के ऊपर के बाल हटा सकते है, चलिए फिर जानते है | 

Read also: सुगरिंग का अनचाहे बालों को हटाने के लिए करें यूज़, नहीं होगा साइड इफेक्ट

दही, बेसन और हल्दी का पेस्ट

दही, बेसन और हल्दी का पेस्ट त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और टैनिंग की समस्या को भी दूर करता है | इसके अलावा आप इसकी मदद से अनचाहे बालों को भी हटा सकती है | बस आपको दही, बेसन और हल्दी को एक बाउल में मिक्स करना है और फिर पेस्ट को होंठों के ऊपर लगा लेना है |  पेस्ट लगाने के बाद हल्के हाथों से रंगड़ें और 15- 20 मिनट तक रुके और फिर से इसे धीरे से रगड़ते हुए साफ कर लें | अब आप ठंडे पानी से चेहरा धो सकते है | 

हल्दी और दूध का पेस्ट

हल्दी और दूध का पेस्ट एक नैचुरल तरीका है जिससे आप आसानी से होंठों के ऊपर के बाल हटा सकते है | दूध त्वचा को स्वस्थ रखेगी और वही हल्दी एंटीसेप्टिक है इसमें ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं | बस आपको हल्दी पाउडर को दूध के साथ मिलाकर होंठों के ऊपर लगाना है और आधा घंटा लगा रहने देना है | जब सूख जाए तो हल्के हाथों से रंगड़ें और साफ़ करे, बाद में  पानी से चेहरा धो लें | 

Read also: बिना खर्च के घर पर ही करें ब्लीच, ये हैं आसान टिप्स

नींबू और चीनी का पेस्ट

नींबू और चीनी का पेस्ट भी होंठों के ऊपर के बालो को हटा सकता है, क्योकि नींबू में ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं और चीनी त्वचा को एक्सफोलिएट करती है | लेकिन इस पेस्ट का इस्तेमाल करते समय थोड़ा ध्यान रखे | आप नींबू और चीनी का पेस्ट बना कर होंठों के ऊपर लगाएं और 15 मिनट रुके, बस अब पानी से चेहरे को धो ले | 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related