Beaches in South India: दक्षिण भारत के ये सबसे खूबसूरत बीच बना देंगे ट्रिप को यादगार!

ट्रेवलBeaches in South India: दक्षिण भारत के ये सबसे खूबसूरत बीच बना...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Beaches in South India – समुद्र किनारे मस्ती करने और सुकून भरे पल बिताने में काफी मजा आता है, ऐसे में अगर आप भी बीच में घूमने का प्लान बना रहे है तो दक्षिण भारत के इन खूबसूरत बीच का दीदार जरूर करे। यहां आप अपनी गर्मियों की छुट्टियां खूब मजे से माना सकते है, चाहे तो फॅमिली ट्रिप या पार्टनर संग यहां जा सकते है। बता दे, दक्षिण भारत खूबसूरत बीच के अलावा अपनी  परंपरा, संस्कृति और व्यंजन के लिए भी जाना जाता हैं। 

इलियट बीच, चेन्नई

Beaches in South India
Image by Somchai Sumnow from Pixabay

चेन्नई का मरीना बीच काफी मशहूर है, लेकिन साथ ही यहां का इलियट बीच अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। ये लगभग 14 किमी की दूरी पर है, यहां आपको मंदिर भी देखने को मिल जाएंगे। ये परिवार के साथ घूमने के लिए परफेक्ट जगह है। 

Read also: Hemkund Sahib In Uttarakhand : दो साल आज खुले हेमकुंड साहिब के कपाट,पवित्र सरोवर में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

कोच्चि

Beaches in South India
Image by kordula vahle from Pixabay

कोच्चि भी एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, यहां आपको कई सारे खूबसूरत बीच देखने को मिल जाएंगे। साथ ही आप यहां स्थित सेंट फ्रांसिस सीएसआई चर्च और मट्टनचेरी पैलेस भी घूम सकते हैं। बता दे, यहां जाने का सही समय अक्टूबर होता है। 

रॉक बीच, पुडुचेरी

Beaches in South India
Image by Khoa Nguyễn from Pixabay

बीच घूमने के लिए आप पुडुचेरी जा सकते है, यहां का रॉक बीच काफी प्रसिद्ध है। ये जगह  बच्चों को काफी पसंद आएगी साथ ही आप यहां बहुत खूबसूरत पल बिता सकते है। यहां पानी में खेलने और मस्ती करने में काफी मजेदार है। 

काला पत्थर बीच, अंडमान निकोबार

Beaches in South India
Image by Quang Nguyen vinh from Pixabay

समुद्र तटों के लिए अंडमान निकोबार सबसे परफेक्ट जगह है, ये  मालदीव से कम नहीं है। यहां का काला पत्थर बीच बहुत प्रसिद्ध है, ये अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां यक़ीनन आपको काफी मजा आएगा। 

Read also: Unexplored Hill Stations Near Delhi: दिल्ली के पास करे इन अनोखे हिल स्टेशन को एक्सप्लोर!

मरावांठे बीच, कर्नाटक

Beaches in South India
Image by Sasin Tipchai from Pixabay

कर्नाटक राज्य में कई खूबसूरत बीच हैं, जिसमे से एक है मरावांठे बीच। यहां आप अपने पार्टनर के साथ सुकुन के पल बिता सकते हैं, ये जगह सुंदर और काफी शांत है। गर्मियों की छुट्टियों के लिए आप यहां जा सकते है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related