Fire In Noida: नोएडा। नोएडा के थाना 20 क्षेत्र के सेक्टर-31 निठारी गांव में स्थित हंसराज कॉम्प्लेक्स में अचानक आग लगी। आग को देखते ही लोग भागने लगे। जिससे हंसराज कॉम्प्लेक्स के अन्दर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस की टीम और फायर बिग्रेड की आधा गाड़िया पहुंच कर आग बुझाने में जुटी हैं। आग लग्ने के कारणो का पता नहीं कई लोगों के फंसे होने की आशंका।
Also read: दिल्ली में भयानक अग्निकांड, 26 लोगों की मौत
आज अचानक से निठारी गांव में स्थित हंसराज कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई। लोगों ने जब कॉम्प्लेक्स से धुआ निकलता देखा तो इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों और कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग धीरे-धीरे तेज होती गई। बताया जाता है कि कॉम्प्लेक्स के भीतर अभी काफी लोग फंसे हुए हैं। उनको भी निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
Also read: फूल के खोखों में भीषण आग से लाखों का नुकसान
आसपास की दुकानों को भी खाली करवा लिया गया है। आग से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मची हुई है। पुलिस ने दोनों तरफ का ट्रैफिक भी रोक दिया है। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कॉम्प्लेक्स के भीतर धुआ होने के कारण दमकल कर्मियों को भीतर जाने में परेशानी हो रही है। वहीं आग कॉम्प्लेक्स के भीतर बनी दुकानों को अपनी जद में लेती जा रही है।

