Loan Guarantee लेने से पहले हो जाए सावधान, जान ले ये पूरी बात

न्यूज़Loan Guarantee लेने से पहले हो जाए सावधान, जान ले ये पूरी...

Date:

लोन हर कोई लेता है। इसके लिए बैंक गारंटी के तौर पर किसी एक व्यक्ति को गारंटर के तौर पर मांगता है। जो लोन ले रहे हैं हो सकता है वो आपका रिश्तेदार हो ,भाई हो या फिर कोई खास दोस्त, लेकिन बैंक का गारंटर बनने से पहले या लोन की गारंटी लेने से पहले जरूरी है कि पूरी तरह से जांच पड़ताल कर लें। कहीं ऐसा ना हो कि बाद में आपको जिंदगी भर परेशानी का सामना करना पड़े।

Also Read : इन बैंकों से ले चुटकी में सबसे सस्ता पर्सनल लोन

पर्सनल लोन लेना बहुत आसान हो गया है। इसके लिएि बैंक के मानकों पर खरा उतरना होगा। जिसमें आय, क्रेडिट स्कोर और जगह काफी मायने रखती है। अगर बैंक के इन मानकों पर खरे नहीं उतरे तो बैंक एक या दो गारंटर की मांग करेगा। जान लीजिए कि अगर किसी के गारंटर बनना चाहते हैं। या बन चुके हैं तो बड़ी समस्याओं से दो चार होना पड़ सकता है। गारंटर मतलब साफ हैं कि किसी कर्जदार को लोन के लिए गारंटी देना। वो लोन समय से चुकाएगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो गारंटर को उसके लोन की भरपाई करनी होगी। 

लोन में दो तरह के गारंटर होते हैं। पहला गारंटर गैर वित्तीय और दूसरा वित्तीय गारंटर। पहले वाले में अगर गारंटर हैं तो जिम्मेदारी इतनी है कि उस व्यक्ति की जानकारी देनी पड़ सकती है। जबकि दूसरे में अगर कर्जदार लोन नहीं दे रहा है तो लोन की रकम गारंटर से वसूली जाएगी। 

Also Read : सरकारी पेंशन के लिए बने इस नियम को अवश्य जान लें

अगर किसी के गारंटर बन रहे हैं तो अच्छी तरह से जान लें कि वो लोन चुका सकता है या नहीं। ये भी जानना जरूरी है कि पहले लोन तो लिया है। अगर लिया हैं तो क्या वो लोन की किश्त समय से जा रही है। गारंटर बनने के मामले में यह भी देखा जाता है कि कई बार किसी को लोन या क्रेडिट कार्ड दिलवा दिया जाता है। लेकिन वो समय से क्रेडिट कार्ड का लोन नहीं भर पाता है। या डिफॉल्टर हो जाता है तो ऐसी स्थिति में क्रेडिट स्कोर खराब हो जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...