भारत में बांग्लादेशी महिलाओं की हो रही तस्करी! आरोपी को लखनऊ पुलिस ने दबोचा

नेशनलभारत में बांग्लादेशी महिलाओं की हो रही तस्करी! आरोपी को लखनऊ पुलिस...

Date:


भारत में बांग्लादेशी महिलाओं की हो रही तस्करी! आरोपी को लखनऊ पुलिस ने दबोचा

लखनऊ : यूपी एटीएस ने हुमन ट्रैकिंग गैंग (Human trafficking gang) के सदस्य को सोमवार को त्रिपुरा (Tripura) अरेस्ट किया है। रविवार को चारबाग रेलवे स्टेशन (Charbagh railway station) के पास उसके एक साथी को पकड़ा गया था। अब खुफिया एजेंसी तस्कर को त्रिपुरा की कोर्ट में पेशकर उसे ट्रांजिट रिमांड राजधानी लेकर आ रही है।

Read also- Anti-Terrorisms Squad: एटीएस के लिए चुनौती रहा पिछला साल, विधानसभा के बाद निकाय चुनाव की चुनौती भी है सामने

दरअसल, 07 जुलाई 2021 को तीन मानव तस्करों की अरेस्टिंग की गई थी। इस गैंग का सदस्य रफीक हैदराबाद से लखनऊ जेल में तस्करों से मिलने और इनकी जमानत कराने आया था। वह चारबाग रेलवे के पास ठहरा हुआ था। एक सटीक सूचना पर खुफिया एजेंसी ने रफीक को धर दबोचा। इंवेस्टिगेशन में रफीक ने बताया कि उसके गैंग का सदस्य बप्पन उर्फ अरशद मियां त्रिपुरा राज्य के सेपाहिजला जिला के सोनापूरा में छिपकर रहता है। रफीक की निशानदेही पर खुफिया एजेंसी त्रिपुरा पहुंची और बप्पन ​को अरेस्ट किया। ये जानकारी एटीएस (ATS) आईजी जीके गोस्वामी ने दी है। बता दें कि लखनऊ की जिला जेल में कैद गैंग लीडर नूर मोहम्मद त्रिपुरा के रास्ते बॉर्डर पारकर रोहिंग्या और बंग्लादेशी महिलाओं को भारत लाता था। फिर उन महिलाओं की सप्लाई यूपी समेत कई प्रदेशों में की जाती थी। जांच में पता चला कि बॉर्डर पार करवाने का ठेका होता था। उस ठेके को बप्पन लेता था। बप्पन घुसपैठियों को बार्डर पार करवाने के एवज में प्रति व्यक्ति 15 से 20 हजार की रकम लेता था। कुछ महीने पहले रफीक ने अपने अकांउट से बप्पन को रुपए भी ट्रांसफर किए थे। रूपयों के लेनदेने के आधार पर बप्पन की गिरफ्तारी की गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related