लखनऊ: साल 2021 में आतंकवाद से एटीएस (Anti-Terrorisms Squad) जूझरी रही। एटीएस को कई आतंकी संगठनों पर जहां नकेल कसने में कामयाबी मिली तो वहीं, कई आतंकी गतिविधियों में लिप्त लोगों को गिरफ्तार करने में सफल रही। इनमें पाकिस्तान (Pakistan) की खूफिया एंजेसी आईएसआई एंजेट भी शामिल हैं। इस साल भी एटीएस के सामने कई चुनौतियां (Challenge for ATS) हैं। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध (Ukraine-Russia War) की गतिविधियों के साथ विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) हैं तो साथ ही इसके कुछ महीनों बाद निकाय चुनाव भी हैं। जिससे एटीएस के लिए चुनौतियां अपार दिख रहीं हैं।
Read also- यूक्रेन के एक और परमाणु संयंत्र पर रूस का नियंत्रण
एटीएस ने बीती आठ जनवरी, 2021 को जिला हापुड़ थाना बहादुरगढ़ विहुनी निवासी सौरभ शर्मा पुत्र स्व. ओम दत्त शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। जोकि भारतीय सेना (Indian Army) की गुप्त सूचनाएं और कागजात भारतीय खुफिया विभाग के अधिकारियों की ओर से तैयार किए गए थे। छदम नाम धारक लोगों को मुहैया कराने और बदले में पैसा लेता था। एटीएस ने इस मामले में रकम मुहैया कराने वाले गुजरात गोधरा के पंचमहल वाली फालिया नंबर-3 निवासी अनस गितैली पुत्र याकूब गितैली को गिरफ्तार किया था।
यूपी के कई जिलों से गिरफ्तारी
इसके साथ ही एटीएस ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में विस्फोट करने की साजिश रचने वाले छह आतंकी मो. आमिर जावेद, मूलचन्द्र उर्फ साजू उर्फ लाला, मो. जमील उर्फ जमील खतरी, मो. इम्तियाज उर्फ कल्लू और जीशान कमर, मो. ताहिर उर्फ मदनी को प्रयागराज से बीती 14 सितंबर, 2021 को गिरफ्तार करने में कामयाब हुई। इसके बाद सभी को दिल्ली स्पेशल सेल को सौंप दिया था।
Read also- चीनी पीएलए की ओर से भारतीय सेना को सौंपा गया अरुणाचल का युवक स्वदेश लौटा
एटीएस के चंगुल में फंसे अलकायदा समर्थित आतंकी
एटीएस (ATS) की सतर्कता से बीती 11 जुलाई, 2021 को अलकायदा समर्थित आतंकी मिनहाज व मसीरूद्दीन को विस्फोटक सामग्री व कूकर बम के साथ गिरफ्तार किया था। जिनकी पूछताछ के बाद 14 जुलाई को शकील, मो. मुस्तकीम और मोहम्मद मुईद को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि एक्यूआईएस द्वारा संचालित ऑनलाइन मॉड्यूल से वे लोग जुड़े थे।

