आचार संहिता का उल्लंघन करने में 2014 लोगों पर हुई एफआईआर

विधानसभा चुनावआचार संहिता का उल्लंघन करने में 2014 लोगों पर हुई एफआईआर

Date:


आचार संहिता का उल्लंघन करने में 2014 लोगों पर हुई एफआईआर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (UP election commissioner) अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि विधान सभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) के मदृेनजर अब तक 1,27,82,050 प्रचार सामग्री हटायी गयी है, जिसमें से सार्वजनिक स्थानों से 96,22,160 और 31,59,943 निजी स्थान से हटाई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आचार संहिता (Code of conduct) को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए पुलिस, आयकर, आबकारी, नारकोटिक्स एवं अन्य विभाग लगातार कार्यवाही कर रहा है। पुलिस ने अब तक 8,95,756 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराए। जिसमें से सोमवार को 70 लाइसेन्सी शस्त्र शामिल हैं। अब तक 631 लाइसेन्स जब्त किए गए और 2080 लाइसेन्स निरस्त हुए हैं। जब​कि शांतिभंग में 32,85,819 लोगों पर कार्रवाई हुई है। यही नहीं 2014 एफआईआर दर्ज हुई। जिसमें सोमवार को 19 एफआईआर हुई हैं। इसके अलावा पुलिस विभाग ने 9905 शस्त्र, 10,247 कारतूस, 229 विस्फोटक एवं 324 बम बरामद किए। इसके साथ ही छापेमारी कर अवैध शस्त्र बनाने वाली 184 फैक्ट्रियों को सीज हुई हैं।

Read also- यूपी चुनाव में 92.55 करोड़ रूपये जब्त किये, 318 बम भी बरामद: निर्वाचन आयोग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस विभाग एवं आयकर विभाग की कार्रवाई में अब तक लगभग 92.77 करोड़ रुपए नकद रकम बरामद हुई जबकि आयकर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 1.29 करोड़ रुपये की बरामदगी की जांच चल रही है। वहीं आबकारी एवं पुलिस विभाग ने अब तक 56.26 करोड़ रुपए की मदिरा जब्त की है। इसी तरह से नारकोटिक्स एवं पुलिस विभाग (UP Police) ने संयुक्त रूप से 44.20 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य का 17,262 किग्रा ड्रग्स जब्त किया है। साथ ही पुलिस एवं आयकर विभाग की ओर से लगभग 39.92 करोड़ रुपये मूल्य की 391 किग्रा की बहुमूल्य धातुएं बरामद की और लगभग 85.43 करोड़ रुपए मूल्य की अन्य वस्तुएं मिली हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...