Uttar Pradesh Assembly Election: राजा भैया बनाम गुलशन यादव: दोनों पक्षों की ओर क्रॉस एफआईआर, गंभीर धारायें लगीं

विधानसभा चुनावUttar Pradesh Assembly Election: राजा भैया बनाम गुलशन यादव: दोनों पक्षों की...

Date:


Uttar Pradesh Assembly Election: राजा भैया बनाम गुलशन यादव: दोनों पक्षों की ओर क्रॉस एफआईआर, गंभीर धारायें लगीं

लखनऊ। पांचवे चरण के चुनाव (Fifth phase of election) में जिला प्रतापगढ़ की कुण्डा विधानसभा सीट के कई बूथों पर मारपीट, तोडफोड और बूथ पर कब्जेदारी को लेकर रविवार को जमकर बवाल हुआ। हंगामा, मारपीट और बवाल की वारदात के बाद सपा प्रत्याशी गुलशन यादव (SP candidate Gulshan Yadav) की ओर से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, सुभाष सिंह और गोपाल केसरवानी समेत एक दर्जन लोगों पर बलवा, अपहरण, एससीएसटी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं राजाभैया की ओर से कुन्डा कोतवाली में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गुलशन यादव समेत करीब 35 लोगों पर मारपीट समेत कई धाराओं में मुकदामा हुआ। दोनों ओर से हुई क्रास एफआइआर (FIR) के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Read also- पांचवे चरण के चुनाव में 11 बजे तक अयोध्या में सर्वाधिक 24.61 प्रतिशत मतदान

समाजवादी पार्टी (SP) के बूथ एंजेट और जुगराजगढ़ रैय्यापुर भदरी कुण्डा प्रतापगढ़ निवासी राकेश कुमार पासी पुत्र जवाहरलाल ने राजा भैया समेत अन्य लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बूथ संख्या 209 रैय्यापुर में सपा के बूथ एंजेट के रूप में तैनात थे। तभी बूथ पर जनसत्ता दल के बूथ एंजेट टिंकू सिंह पुत्र भोला जोकि उन्हीं के गांव के निवासी है। टिंकू के मोबाइल पर किसी का फोन आया और बोला कि राकेश को बूथ से हटवा दो नहीं तो जनसत्ता दल को वोट नहीं मिलेगा और न ही बूथ कैप्चरिंग होगी। कुछ समय बाद रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, सुभाष सिंह व गोपाल केसरवानी समेत 15 समर्थक अपनी गाडियों से उतरते ही जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें धमकी देने लगे। यही नहीं वे लोग राजा भैया की गाड़ी में बैठाकर अपरहण कर लिया। इधर साहिबापुर पहाडपुर बनोही थाना कोतवाली कुण्डा प्रतापगढ निवासी विजय प्रताप सिंह पुत्र स्व गनपति ने बताया कि बीते 27 फरवरी को समय करीब 10:45 बजे वह घर के बरामदे में बैठा था। तभी अचानक गुलशन यादव पुत्र स्व सुन्दर लाल यादव निवासी वैष्णो कालोनी कुण्डा प्रतापगढ़ कुछ लोगों के साथ आए और जबरन अपने पक्ष में वोट डालने की दबाव बनाने लगे। तो उसने कहा कि गांव की सभी जनता और वह लोग स्वतंत्र हैं। अपने मन से मतदान करेंगे। इस पर सपा प्रत्याशी गुलशन यादव नाराज हो गए और अपने साथियों के साथ हाकी डण्डे व लोहे की राड से लैस होकर उनके घर में घुस आए। बात न मानने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। घर में घुसे सभी लोग कप प्लेट और ताली व शीशे तोडने लगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) और योगी की तस्वीर को भी तोड़ कर जूतों से रौंद डाला। इसके साथ घर में रखा सामान उठा ले गए। भागते समय वह और ग्रामीणों ने गुहार लगाई तो उनकी जान बची। पुलिस का कहना है कि दोनों ओर से तहरीर लेकर क्रास एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related