बलिया: विवादित बयानों से पार्टी की फजीहत कराने वाले सुरेंद्र सिंह से भाजपा ने किया किनारा, बगावत पर उतरे

विधानसभा चुनावबलिया: विवादित बयानों से पार्टी की फजीहत कराने वाले सुरेंद्र सिंह से...

Date:


बलिया: विवादित बयानों से पार्टी की फजीहत कराने वाले सुरेंद्र सिंह से भाजपा ने किया किनारा, बगावत पर उतरे

लखनऊ: Ballia News Hindi – बलिया जिले की बैरिया सीट से अपना टिकट कटने के बाद भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने बागी तेवर दिखा दिए हैं। सूत्रों का कहना है कि सुरेंद्र सिंह ने इस सीट से निर्दलीय प्रत्‍याशी के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया है। कल यानी मंगलवार को वह इस सीट से नामांकन दाखिल करेंगे।

Read also: यूपी के पहले चरण में योगी सरकार के नौ मंत्रियों के भाग्य का होगा फैसला

बता दें कि बीजेपी ने रविवार को अपने 45 प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट जारी की, जिसमें सुरेंद्र सिंह का नाम नहीं है। भाजपा ने बैरिया सीट से योगी सरकार में राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला को टिकट दिया है। गौरतलब है कि सुरेंद्र सिंह अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। हाल के दिनों में उन्होंने सपा अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव और ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी के बारे में विवादित बयान दिया।

Read also: यूपी चुनावी दंगल 2022: सीएम योगी के खिलाफ सपा ने भाजपा के दिग्गज नेता की पत्नी को उतारा मैदान में, चढ़ा पारा

बड़बोलापन ही बना मुसीबत

सुरेंद्र सिंह अपने बयानों से कई बार अपनी भाजपा को भी असहज स्थिति में डालते रहे हैं। समझा जाता है कि सिंह का ‘बड़बोलापन’ इस बार उनके खिलाफ गया है। वहीं, टिकट कटने से सुरेंद्र सिंह भी पार्टी से नाराज हो गए हैं। हालांकि, भाजपा की इस सूची में पूर्वांचल के उम्मीदवार शामिल हैं तो इस बार पार्टी ने कई मौजूदा विधायकों का टिकट काटा है। बीजेपी उत्तर प्रदेश में अब तक 359 प्रत्‍याशी घोषित कर चुकी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related