दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की शर्मनाक हार से हर कोई हैरान है। चिंता की बात ये रही कि जिस पिच पर साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज़ 400 से ज़्यादा का स्कोर खड़ा करने में कामयाब हो गए वहीँ भारतीय बल्लेबाली में राहुल और विराट की जगह सभी बुरी तरह नाकाम रहे, दुसरे शब्दों में ऐसा भी कह सकते हैं कि भारतीय गेंदबाज़ी नाकाम रही जो उसने मेज़बान देश के बल्लेबाज़ों को इतना बड़ा स्कोर बनाने दिया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से जहाँ अनुभवी कसिगो रबादा, आल रॉउंडर मार्को जनसेन और डेब्यूटांट नांद्रे बरगर ने कहर बरपाती गेंदबाज़ी की वहीँ भारतीय गेंदबाज़ी में सिर्फ बुमराह और थोड़ा बहुत सिराज ही प्रभावी दिखाई दिए, शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्द कृष्णा की गेंदबाज़ी ने बहुत मायूस किया। इस हार के साथ ही भारत के लिए साउथ अफ्रीका में श्रंखला जीतने का सपना एकबार फिर अधूरा रह गया लेकिन श्रंखला न हारे इसके लिए दुसरे टेस्ट में वापसी करना ज़रूरी है. भारतीय गेंदबाज़ी में मोहम्मद शमी की कमी साफ़ तौर पर नज़र आयी जो चोटिल होने की वजह से श्रंखला से बाहर हो गए थे. उनकी जगह BCCI ने अभी तक किसी को दक्षिण अफ्रीका भेजा नहीं था लेकिन पहले टेस्ट में करारी हार के बाद बोर्ड शामी की जगह आवेश खान को भेजने का फैसला किया है.
आवेश खान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट के लिए भारत की टीम में शामिल किया गया है और बहुत संभव है कि आवेश खान अंतिम 11 में भी दिखेंगे क्योंकि प्रसिद्द कृष्णा और शार्दुल ठाकुर दोनों उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं. उधर इतनी शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है. सेंचुरियन टेस्ट में धीमी ओवर गति के लिए टीम इंडिया पर मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया गया, इसके साथ ही दो विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक भी काट लिए गए हैं जो आने वाले समय में टीम के लिए ज़्यादा नुकसानदेह हो सकते हैं। बता दें कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप रैंकिंग में टीम इंडिया अब 14 अंकों के साथ छठे स्थान पर है वहीँ दक्षिण अफ्रीका टॉप पर है।
कैप्टाउन टेस्ट के लिए भारत की संभावित टीमः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा (अगर फिट होंगे), मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमरा, प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान.

