जल्द कम होने वाले हैं पेट्रोल-डीज़ल के दाम

नेशनलजल्द कम होने वाले हैं पेट्रोल-डीज़ल के दाम

Date:

नए साल का तोहफा कहिये या फिर चुनावी साल की मजबूरी में मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम 10 रुपये प्रति लीटर तक कम करने जा रही है. जानकारी के मुताबिक हाल ही में प्रधानमंत्री कार्यालय, वित्त मंत्रालय और पेट्रोलियम मंत्रालय के आला अधिकारीयों के बीच एक बैठक में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करने पर चर्चा हुई. जानकारी के मुताबिक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती का बोझ सरकार और तेल कंपनियां दोनों मिलकर उठाएंगी. बता दें कि 22 मई 2022 के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल की आज की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है. वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये और डीजल के दाम 94.27 रुपये प्रति लीटर हैं. चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर है जबकि कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

2022 में तेल कंपनियों को पेट्रोल पर 17 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर तक का घाटा हो रहा था लेकिन कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से तेल कंपनियों का अब मुनाफे में बदल गया है. सरकार का कहना है कि कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद पेट्रोल-डीज़ल के दाम इसलिए नहीं कम हुए क्योंकि तेल कंपनियों को पूर्व में हुए घाटे की भरपाई की जा रही थी. बता दें कि इस समय कच्चे तेल की कीमतें 52 हफ्ते के निचले स्तर के आसपास हैं। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 76 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 71 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...