UP News Today: एटीएस खंगाल रही कन्हैया के हत्यारों का यूपी कनेक्शन

उत्तर प्रदेशUP News Today: एटीएस खंगाल रही कन्हैया के हत्यारों का यूपी कनेक्शन

Date:

लखनऊ। उदयपुर में कन्हैया के हत्यारों मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) अब यूपी एटीएस खंगाल रही है। एटीएस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रियाज व गौस के संपर्क में उप्र का कोई व्यक्ति तो नहीं था। उदयपुर की घटना के बाद यूपी एटीएस सतर्क हो गई थी। एटीएस टीम उदयपुर भी पहुंची और राजस्थान एटीएस के साथ मिलकर रियाज और गौस से पूछताछ की। पूछताछ में किसी तरह का यूपी कनेक्शन सामने नहीं आया। हालांकि रियाज व गौस के मोबाइल नंबरों की सीडीआर में यूपी के कुछ नंबर मिले हैं। 

Read also: Kanwar Yatra 2022: मेरठ पहुंचे अपर मुख्य सचिव गृह और डीजीपी, कांवड़ यात्रा को लेकर दिए निर्देश

इनके बारे में जानकारी की जा रही है। मामले की जांच एनआईए को ट्रांसफर होने के बाद एटीएस ने  एनआईए से संपर्क किया। बता दें कि भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के विवादित बयान का समर्थन करने पर गत 28 जून को कन्हैया की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद उदयपुर में दंगा भड़क गया था। वहीं यूपी में अलर्ट जारी किया गया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related